होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
जापान का प्रमुख निवेश बैंक सॉफ्टबैंक (SoftBank) पाँच भारतीय स्टार्टअप के साथ बातचीत कर रहा है. उसकी योजना इन इकाइयों में 10 करोड़ डॉलर तक का निवेश करने की है. सॉफ्टबैंक 40 से 50 करोड़ डॉलर के मूल्यांकन वाले इन स्टार्ट-अप को कारोबार के अगले चरण में पहुँचाने और उन्हें यूनिकॉर्न बनने में मदद करना चाहता है. ये सभी निजी कंपनियाँ हैं जिनका मूल्य एक अरब डॉलर के आसपास है.
टोक्यो स्थित निवेश बैंक बिजनेस-टू-कंज्यूमर (B2C) उद्यमों और मीडिया क्षेत्रों में निवेश करना चाहता है. कंपनी की योजना इनमें से प्रत्येक कंपनी में 5-10 करोड़ डॉलर की पूँजी डालने की है, जो भारतीय स्टार्टअप में उसके पहले के दौर की तुलना में काफी कम है.
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब स्टार्टअप्स को तथाकथित फंडिंग ठंडी पड़ती नजर आ रही हैं. निवेशकों ने वैश्विक अनिश्चितताओं और पश्चिम देशों में मंदी के बढ़ते डर की वजह से अपनी जेबें कस ली हैं. सॉफ्टबैंक उन कंपनियों में निवेश करने के विकल्पों पर भी विचार कर रहा है, जहाँ मौजूदा निवेशक द्वितीयक बिक्री के माध्यम से हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं क्योंकि नियोजित प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर इस तरह के अवसर उपलब्ध होते हैं तो सॉफ्टबैंक 10 करोड़ डॉलर से अधिक का निवेश करने पर भी विचार कर सकता है.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया, भारत घनिष्ठ आर्थिक संबंध चाहते हैं, प्रवासन समझौते पर हस्ताक्षर
वर्तमान में भारतीय कंपनियों में उसका कुल निवेश करीब 15 अरब डॉलर है. विभिन्न मीडिया स्रोतों से आ रही खबरों के मुताबिक सॉफ्टबैंक के पहले से निवेश वाली वैश्विक ट्रैवल-टेक फर्म ओयो और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो जैसी उच्च वृद्धि वाली इकाइयाँ नकदी की खपत में काफी कटौती कर रही हैं. इससे उनकी पहले से मजबूत विकास की रफ्तार प्रभावित हो सकती है. अमेरिका और चीन के बाद भारत सॉफ्टबैंक का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है और कंपनी के प्रबंधन से इस साल के शुरू में देश का दौरा भी किया था.
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…