Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नीट के इम्तहान में फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी,सातवें फ्लोर से लगाई छलांग

Student commits suicide after failing in NEET exam, jumps from seventh floor

Student commits suicide after failing in NEET exam, jumps from seventh floor

नोएडा– नीट परीक्षा के नतीजे आ गये हैं जिसके बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है. नोएडा में रहने वाली एक छात्रा ने इस परीक्षा में फेल होने के बाद आत्महत्या कर ली. छात्रा ने अपनी सोसाइटी के सातवें फ्लोर से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 151 जेपी अमन सोसाइटी में रहने वाली एक छात्रा ने इस बार नीट परीक्षा में भाग लिया। उसके परिजनों के मुताबिक उसने काफी मेहनत की थी. जब परीक्षा का परिणाम आया था वो परीक्षा में फेल हो गई जिसके बाद वो काफी निराश थी।

मिली जानकारी के मुताबिक सोसाइटी के टावर 5 में 20 वर्षीय छात्रा अपने परिवार के साथ रहती थी. छात्रा ने सोसायटी के ही टावर के 7वें फ्लोर से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई.मौके पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आगे की करवाई शुरू कर दी है।

-आईएएनएस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital