Urdu Conclave 2026

सूर्या मर्डर केस: CM योगी का सख्त संदेश! ‘नालायक औलाद को नहीं समझाया तो परिवार’

Surya murder case CM Yogi statement: गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्या की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों और उनके परिवारों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि दोस्ती की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं होगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

Surya murder case CM Yogi statement

Surya murder case CM Yogi statement

Surya murder case CM Yogi statement: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा में सूर्या की हत्या पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों के साथ-साथ उनके परिवार को भी कड़ा संदेश दिया है. सीएम योगी ने कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी ये स्वीकार्य नहीं है. और कतई स्वीकार नहीं होगा, अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है, तो समझो वो गलती कर रहा है. याद रखना हमारी संवेदना सामान्य नागरिकों के प्रति हैं.

सभी के लिए सामान कानून- योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने आगे कहा कि हम सबको ध्यान में रखना होगा कि अहिंसा और मानवता समाज के आभूषण हैं, लेकिन सामने खर-दूषण होगा, तो शस्त्र उठाना होगा. सभी को कानून व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए और किसी को भी नियमों से ऊपर खुद को नहीं समझना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के अनुरूप प्रदेश और देश में सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजना का लाभ दिया जा रहा है.

आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

बता दें कि 28 मई को बकरीद के दिन 17 साल के सूर्या की हत्या कर दी गई थी. हैरान करने वाली बात यह है कि सूर्या की हत्या उसके दोस्त असद ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर की थी. मौत के बाद से परिवार लगातार सरकार से न्याय की गुहार लगा रहा है. पुलिस ने भी इस मामले में सख्ती बरतते हुए रविवार को असद का एनकाउंटर दिया. साथ ही असद के खोड़ा इलाके में बने मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है. अगर जांच में मकान में अवैध निर्माण पाया जाता है तो बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है. वहीं, अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं इस मामले में असद के पड़ोसी जावेद खान ने बयान देते हुए कहा कि असद का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसके ऊपर कई तरह के पहले भी केस दर्ज हो चुके है. असद के एंकाउटर से अपराधियों के अंदर डर बनेगा. जावेद खान ने योगी सरकार की तारीफ की और कहा कि अपराधियों के प्रति सख्त रैवेया हो, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read