Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

टी20 वर्ल्ड कप: मुकाबले से पहले बांग्लादेश ने दी भारत को चुनौती, याद आई 2007 की कड़वी यादें

टी20 वर्ल्ड कप: मुकाबले से पहले बांग्लादेश ने दी भारत को चुनौती, याद आई 2007 की कड़वी यादें

मुकबाले से पहले भारत-बांग्लादेश के बीच जुबानी जंग शुरु

टी20 वर्ल्ड  कप में भारत अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश से खेलने को तैयार है. दोनों टीमें बुधवार को एडिलेड के मैदान पर आमने-सामने होंगी. लेकिन मैच से पहले दोनों टीमों के बीच जुबानी जंग शुरु हो चुकी है. मुकाबले से पहले बांग्लादेश के कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर शाकिब उल हसन ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंन टीम इंडिया को खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि हम इस मैच में बड़ा उलटफेर करके विश्व क्रिकेट को एक बार फिर चौंकाने को तैयार है.

टीम इंडिया राउंड मुकाबले में 2 जीत और 1 हार के साथ चार व्वाइंट्स हासिल कर चुकी है. 2 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच को जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल  में एंट्री करने के इरादे से  मैदान में उतरेगी. लेकिन इस बार टी20 टूनामेंट में अंडर डॉग समझी जाने वाली टीमों ने अपने खेल से बड़ी टीम को पटखनी दी है. अक्सर आईसीसी जैसे बड़े टूर्नामेंट में उल्ट-फेर में माहिर बांग्लादेशी टीम ने मुकाबले से पहले भारतीय टीम के सामने चुनौती पेश की है.

टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने कहा कि, ” भारत यहां पर वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से आया है, हम यहां इस इरादे से नहीं हैं. ऐसे में अगर हम भारत को हरा देते हैं, तो यह एक बड़ा उलटफेर होगा. इसलिए हमारा पूरा फोकस उलटफेर पर ही है.”

 वर्ल्ड कप  में बांग्लादेश ने भारत को किया था बाहर

शाकिब उल हसन की चुनौती  को भारत किसी भी मायने में हल्के में नहीं ले सकता है. उनके इस बयान से  बांग्लादेश के खिलाफ टीम की इंडिया की कड़वी यादें भी ताजा हो गई है, क्योंकि बांग्लादेश की टीम भारतीय टीम को 2007 के 50-50 वर्ल्ड कप में हराकर टूर्नांमेंट से आउट कर चुकी है. इस लिहाज से भारतीय टीम को सचेत रहने की जरुरत है. हालांकि ओवर ऑल आंकड़ो के हिसाब से बांग्लादेश की टीम भारतीय टीम के आगे कहीं भी नहीं टिकती है. बावजूद इसके भारतीय टीम को हर पहलू पर अर्ल्ट रहने की जरुरत है.

इस साल टी20 विश्वकप में बांग्लादेश टीम के प्रदर्शन की बात करें तो उसने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उसे 2 में जीत और 1 में हार मिली है. उसने अपने स्तर की दोनों टीमों नीदरलैंड्स और जिम्बाब्वे को हराया है जबकि साउथ अफ्रीका के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा है. बांग्लादेश के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा मौका है. वो भारतीय टीम के साथ अंक तालिका 4 प्वाइंट्स के साथ एक ही स्थान पर मौजूद है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital