Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी के नगर विकास मंत्री ने सीएम के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

यूपी के नगर विकास मंत्री ने सीएम के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

यूपी के नगर विकास मंत्री ने सीएम के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

लखनऊ- उत्तर प्रदेश  के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए के शर्मा ने  मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ  के साथ मऊ जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में  हिस्सा लिया।सबसे पहले  उन्होंने मऊ जनपद के पुलिस लाइन हेलीपैड पर मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।इसके वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए.उन्होंने योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्हें यशस्वी मुख्यमंत्री बताया और कहा कि योगी जी की सरकार के दौरान प्रदेश में सुशासन का राज कायम हुआ है,कानून वयवस्था और शिक्षा- व्यवस्था अन्य राज्यों के सामने एक मिसाल बनी है.

मऊ के कलेक्ट्रेट परिसर में  मुख्यमंत्री  के साथ कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के अलावा प्रमाण पत्र बांटे। इसके बाद जनसभा को सम्बोधित  किया. बाद में योगी आदित्यनाथ के साथ दो परियोजनाओं का निरीक्षण किया और ITI के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। सूबे के नगर विकास राज्य मंत्री  ने अपने सम्बोधन में कहा कि यहां उपस्थित समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं को नमन करता हूँ।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि मऊ जनपद छोटा  है लेकिन बहुत ही प्रगतिशील जनपद है। उन्होंने भोजपुरी में बोलते हुए कहा ‘सबेरे – सबेरे जवन सब तैयार होके समय से लखनऊ पहुँच जाला, उ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे अऊर केहु के ना माननीय योगी जी क ही देन ह’

मंत्री ए  के शर्मा ने माना कि  योगी जी के आशीर्वाद से ही मऊ बॉर्डर के नजदीक आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है, शिक्षा क्षेत्र के लिए यह बहुत ही उपयोगी साबित होगा।उन्होंने कहा कि मऊ के विकास पर राज्य सरकार बहुत ध्यान दे रही है. कानून व्यवस्था पर सरकार जो ध्यान दे रही है उसी प्रकार  पुरानी कताई मिलों की जमीनों पर औद्योगिक क्लस्टर बनाने और मऊ में मेडिकल कॉलेज बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया जा रहा है।

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital