महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
प्रियंका गांधी (फोटो screen Grab)
Madhya Pradesh Elections: मध्यप्रदेश में चुनाव के मद्देनजर आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंडला जिले पहुंची. इस दौरान उन्होंने आदिवासी आस्था के केंद्र मढ़िया चौगान में दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद लिया और देश और प्रदेश के कल्याण की कामना की. इसके बाद उन्होंने एक एक महासभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर कई हमले बोले और एक बाकया भी सुनाया, जिस पर रैली में मौजूद एक व्यक्ति ने भी प्रतिक्रिया दी. उस पर प्रियंका गांधी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और आंख मारते हुए उस शख्स को मंच पर आने के लिए कहा.
दरअसल प्रियंका अपने संबोधन में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर सरकार आएगी तो तेंदूपत्ता के लिए 4000 रुपए आपको दिया जाएगा. छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी पेसा कानून लागू करेंगे.
प्रियंका गांधी ने इसके बाद शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 225 महीनों की सरकार में 250 घोटाले हुए हैं. 8 साल की सरकार में 22 हजार घोषणाएं की गईं. उन्होंने आगे कहा कि मंडला-जबलपुर रोड 10 साल से बन रही है. पहले 4 लेन की अब बन रही थी, फिर बाद में इसे 2 लेन कर दिया गया, लेकिन अब तक बना नहीं पाए. इसके बाद रैली में मौजूद एक एक लड़के ने कहा कि वो भी ठीक से नहीं बना पाए. इस पर प्रियंका गांधी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. वहां मौजूद सभी लोग भी हंसने लगे. इसके बाद प्रियंका गांधी ने उस लड़के को ऊपर मंच पर आने को कहा और बोला कि आप भी मुझे बताते रहिएगा.
इसके अलावा प्रियंका ने आगे बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, “जितने भी अधिकार कांग्रेस ने लोगों को दिए और उनकी मजबूती के लिए जो-जो काम किए भाजपा ने एक-एक कर सारे अधिकार छीन लिए. आज सरपंचों के अधिकारों में कटौती है, मनरेगा को न हीं लागू किया, पलायन और बढ़ गया है. गांव में रोजगार नहीं मिल रहा है. लोगों की जमीने छीनी जा रही हैं. फसल के सही दाम नहीं मिलते. विरोध करने पर गोलियां बरसाई जाती हैं. वन का अधिकार खत्म कर दिया. कमलनाथ जी ने पट्टे दिए थे वो काम भी भाजपा सरकार ने रोक दिया.”
यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections: वसुंधरा राजे के करीबी नेता ने दिखाए बगावती तेवर, टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ने की दी धमकी
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही विश्व की सबसे बड़ी छात्रवृति योजना लागू होगी. कक्षा 1 से 8 को 500 रूपये महीना, कक्षा 8 से 10 को 1000 रूपये महीना, कक्षा 11 से 12 को 1500 रूपये महीना की छात्रवृत्ति दी जायेगी. वहीं उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ होगा, 100 यूनिट बिजली माफ की जाएगी, 200 यूनिट बिजली हाफ होगी, पुरानी पेंशन मिलेगी , 500 रूपए में गैस सिलेंडर, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए, 5 हॉर्स पॉवर का सिंचाई बिल मुफ्त और पिछड़ों को 27% आरक्षण के अलावा जाति जनगणना होगी.
प्रियंका ने आगे कहा कि BJP ने 18 साल की सरकार में जनता को सिर्फ घोटाले और झूठी घोषणाएं ही दी हैं. आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं को मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस आ रही है.
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…
UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…
UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…