Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राजस्थान संकट के बीच सोनिया गांधी को क्यों बुलानी पड़ी CEC की बैठक?

सोनिया गांधी ने बुलाई CEC की बैठक

सोनिया गांधी ने बुलाई CEC की बैठक

नई दिल्ली– ऐसा लगता है कि राजस्थान कांग्रेस का सियासी संकट उसके गले पड़ गया है.कांग्रेस इस मुद्दे से पार नहीं पा सकी है.लेकिन दूसरी ओर राजस्थान में पार्टी के संकट के बीच पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्रीय चुनाव समिति ( CEC) की बैठक बुलाई. इस बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई. बैठक में अंबिका सोनी, आनंद शर्मा, वीरप्पा मोइली और केसी वेणुगोपाल शामिल हुए.

बैठक में कुमारी शैलजा के नाम पर चर्चा

कांग्रेस दो मोर्चो पर समाधान निकालने की कोशिश में है, पहला- राजस्थान के मुद्दे को सुलझाने और दूसरा पार्टी के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को शॉर्टलिस्ट करने के लिए.इस बीच, कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में अशोक गहलोत के बजाय अब कुमारी शैलजा के नाम पर विचार किया गया, जबकि राहुल गांधी की पसंद के.सी. वेणुगोपाल बताए जा रहे हैं.

हालांकि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, जिन्होंने सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, फिलवक्त उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से मना कर दिया और मध्य प्रदेश में पार्टी के लिए काम करना जारी रखने की इच्छा जताई.राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आईएएनएस से कहा, “मैं मध्य प्रदेश में ही रहना चाहता हूं.”

राजस्थान के लिए प्लान बी पर विचार

राजस्थान में बढ़ते ‘ड्रामे’ को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व पार्टी के शीर्ष पद के लिए अब प्लान-बी पर विचार कर रही है. पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दावेदार के रूप में देखा जा रहा था.
कमलनाथ के मना करने के बाद पार्टी के पास मुकुल वासनिक और मल्लिकार्जुन खड़गे भी विकल्प हैं, लेकिन समय अब कम है. चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 30 सितंबर नामांकन का अंतिम दिन है.
गहलोत के उत्तराधिकारी का फैसला करने के लिए जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पार्टी को विरोध का सामना करना पड़ा था, क्योंकि गहलोत समर्थक विधायकों को सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाना पसंद नहीं है.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital