Shraddha Walker murder case
Shraddha Murder Case: श्रद्धा वॉकर हत्या मामले में साकेत कोर्ट में 20 जुलाई को होने वाली सुनवाई को रद्द कर दिया है. आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की एमए (सोशियोलॉजी) की परीक्षा के चलते सुनवाई को रद्द कर दिया है. आरोपी आफताब पूनावाला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर तय तारीख को रद्द करने की मांग की है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरविंदर सिंह जग्गी की अदालत ने यह आदेश दिया है.
यह परीक्षा तिहाड़ जेल परिसर में स्थित इग्नू सेंटर में होगी. आफताब अमीन पूनावाला पर श्रद्धा वाकर की कथित हत्या का मुकदमा चल रहा है. इस मामले में दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट में डिजिटल और फॉरेंसिक एविडेन्स शामिल किए गए है. दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट में तीन हजार पेज की है. दायर चार्जशीट में आफताब के मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री को भी शामिल किया गया था. इसमें आफताब की ट्रेवल हिस्ट्री जहां-जहां बॉडी पार्ट्स को फेंका गया, ये सब शामिल किया गया है.
दायर चार्जशीट में श्रद्धा वाकर के फोन की गूगल लोकेशन्स को शामिल किया गया था, कैसे श्रद्धा का फोन दो बार मुम्बई गया और फोन की हिस्ट्री कैसे गायब की गई. चार्जशीट में आफताब पूनावाला की सर्च हिस्ट्री जिसमें फ्लेयर गन समेत तमाम डिजिटल सबूतों को शामिल किया गया है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आफताब पूनावाला के खिलाफ 6629 पन्नो का आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसमें आरोपी पर कई गंभीर आरोप लगे है.
आफताब पर अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े कर उन्हें दिल्ली में अलग-अलग हिस्सों में फेकने का आरोप है.
चार्जशीट में कबूलनामा, मोबाइल डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का उल्लेख
बता दें कि आफताब पूनावाला पुलिस के सामने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंटने और उसके शरीर को 35 टुकड़ो में काटने की बात कबूल की है. उसने कई दिनों तक जंगल मे फेंकने से पहले पिछले साल मई में दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने फ्लैट पर शरीर के टुकड़ो को फ्रिज में रखा था. छतरपुर के जंगलों में बरामद हड्डियों और डीएनए रिपोर्ट जिसमें पुष्टि हुई कि हड्डियां श्रद्धा की है.
इसके अलावा आफताब पुनवाला का कबूलनामा और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी शामिल है.
ये भी पढ़ें: फिल्म अभिनेता प्रकाश राज को बेंगलुरु कोर्ट से बड़ी राहत; गैर-जमानती वारंट रद्द, मिली सशर्त जमानत
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



