Bharat Express DD Free Dish

फेसलेस आयकर योजना से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में आयकर अधिकारी और सीए की सीबीआई हिरासत बढ़ी

Faceless Tax Scheme: फेसलेस आयकर योजना से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार आयकर अधिकारी व सीए की सीबीआई हिरासत 1 मई तक बढ़ी, कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की पुष्टि के लिए समय दिया.

Rouse Avenue Court

राउज एवेन्यू कोर्ट

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Rouse Avenue Court: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फेसलेस आयकर आंकलन योजना से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार आयकर उपायुक्त विजयेंद्र आर. और सनदी लेखाकार डीके अग्रवाल की सीबीआई हिरासत 1 मई तक बढ़ा दी है. अदालत में यह सुनवाई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना की अध्यक्षता में हुई.

इससे पहले दोनों अधिकारी तीन दिन की हिरासत में थे, जिसकी अवधि पूरी होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था. सीबीआई ने पांच दिन की अतिरिक्त हिरासत की मांग की थी, यह कहते हुए कि कुछ नए डिजिटल सबूत सामने आए हैं, जिनकी इलेक्ट्रॉनिक डेटा के माध्यम से पुष्टि और आगे जांच आवश्यक है. अदालत ने यह तर्क स्वीकार करते हुए हिरासत दो दिन और बढ़ा दी.

फेसलेस योजना की पारदर्शिता पर सवाल

यह मामला उस फेसलेस टैक्स योजना से जुड़ा है जिसे वित्त मंत्रालय ने मानवीय हस्तक्षेप को कम करने, पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार रोकने के उद्देश्य से शुरू किया था. इस योजना में करदाता और कर अधिकारी आमने-सामने नहीं आते, जिससे रिश्वतखोरी और पक्षपात की संभावनाएं न्यूनतम मानी जाती हैं.

लेकिन इस मामले ने फेसलेस प्रणाली की सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सीबीआई की जांच में सामने आया है कि योजनाओं के डिजिटलीकरण के बावजूद, कुछ तत्व अब भी सिस्टम को गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read