रेप के मामले में कथित आरोपी समीर मोदी को निचली अदालत से मिली जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर मोदी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 20 नवंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. पीड़िता ने 25 सितंबर को समीर मोदी को मिली जमानत के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है जिसकी याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने नोटिस जारी किया है.
साकेत कोर्ट ने समीर मोदी को पांच लाख रुपए की निजी मुचलके पर जमानत दे दिया था. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए याचिका को खारिज करने की मांग की थी. वही बचाव पक्ष के वकील ने कहा था कि एफआईआर दर्ज होने के सिर्फ चार दिन बाद ही लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया, जबकि एफआईआर 10 सितंबर को दर्ज हुई थी. समीर मोदी भगोड़े ललित मोदी के भाई है.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने इनको इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने पुराने रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया था. समीर मोदी लंदन से आए थे उसी दौरान डिफेंस कॉलनी थाने के पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. 2019 के दुष्कर्म के मामले में 10 सितंबर 2025 को एफआईआर दर्ज है. महिला का आरोप है कि वह पिछले 7-8 सालों से समीर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी. दोनों साउथ दिल्ली के एक फेमस जिम में जाते थे.
महिला की शिकायत पर कोर्ट ने आदेश के बाद पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज किया है. महिला ने समीर मोदी पर रेप, धोखाधड़ी और धमकी का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर लगातार रेप किया गया. हालांकि समीर मोदी के वकील का दावा है कि उनपर लगे आरोप गलत है. उनके मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला उनको ब्लैकमेल कर रही थी और 50 करोड़ रुपए की मांग कर रही थी. इससे संबंधित समीर मोदी ने अगस्त में पुलिस अधिकारियों के समक्ष शिकायत की थी.
मां ने आरोपों से किया इनकार
उनके वकील ने यह भी कहा गया था कि पुलिस ने बिना किसी जांच के समीर मोदी को गिरफ्तार किया है. 55 साल के समीर मोदी ने 1992 में अमेरिका में फिलिप मौरिस के साथ ट्रेनी के तौर पर काम शुरू किया. इसके बाद वो फैमिली बिजनेस से जुड़ गए. उन्होंने 1996 में मोदी केयर लॉन्च किया. समीर मोदी अक्सर विवादों में रहे हैं. पिता के के मोदी की 11000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद रहा है. साल 2004 में समीर मोदी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर ने गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की बोर्ड मीटिंग के दौरान उन पर हमला किया.
उनका आरोप था कि यह हमला उन्हें कंपनी के बोर्ड से हटाने की साजिश का हिस्सा था. हालांकि उनकी मां ने इन आरोपों से इनकार कर दिया.
ये भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट ने ऋतिक रोशन को दी बड़ी राहत, सोशल मीडिया पर उनके नाम और तस्वीर के इस्तेमाल पर रोक
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

