Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली हाई कोर्ट ने शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनाव 25 मई तक स्थगित किए, सुरक्षा के लिए पुलिस को निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने शाहदरा बार एसोसिएशन के 9 मई के चुनाव को 25 मई तक स्थगित किया. कोर्ट ने पुलिस को सुरक्षा सुनिश्चित करने और CCTV फीड प्रदान करने का निर्देश दिया.

Quentin Deacon Drug Case
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

दिल्ली हाई कोर्ट ने शाहदरा बार एसोसिएशन के 9 मई को होने वाले चुनाव को 25 मई तक के लिए स्थगित कर दिया है. जस्टिस प्रतिबा एम सिंह, जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस सी हरिशंकर की पीठ का यह आदेश दिया है. दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली में विभिन्न बार एसोसिएशनों के चुनावों की निगरानी कर रहा है.

इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनावों के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट में सुरक्षा तैनात करने का निर्देश दिया था. हाई कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह ऐसे किसी भी व्यक्ति, वकील या गैर-वकील समूह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. जो चुनावों के सुचारू संचालन में व्यवधान या बाधा उत्पन्न कर सकता है.

न्यायालय परिसर में सुरक्षा की कमी उजागर

जस्टिस सिंह द्वारा व्यक्त की गई आशंकाओं पर विचार करते हुए न्यायालय ने पिछली सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनावों के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया था. साकेत और शाहदरा बार एसोसिएशन को छोड़कर दिल्ली में सभी बार एसोसिएशन के चुनाव 21 मार्च को हो चुके है. शाहदरा बार एसोसिएशन चुनाव समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति तलवंत सिंह ने हाल ही में न्यायालय परिसर में सुरक्षा की कमी को उजागर किया था.

न्यायमूर्ति सिंह की आशंकाओं पर विचार करते हुए कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनावों के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया था. उसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कोर्ट में अपनी योजनाबद्ध सुरक्षा व्यवस्था पर एक स्थिति रिपोर्ट पेश की. कोर्ट ने यह भी आदेश दिया था कि स्थानीय पुलिस उपायुक्त को एक सीसीटीवी फीड उपलब्ध कराया जाए. चुनाव क्षेत्र सीसीटीवी से कवर किया जाए.

ये भी पढ़ें: पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा सह-आरोपी पर मुकदमे का फैसला, 17 जुलाई को अगली सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read