गौतम गंभीर
दिल्ली हाई कोर्ट से भारतीय क्रिकेट टीम के कोच और पूर्व सांसद गौतम गंभीर को बड़ी राहत मिल गई है. जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने गौतम गंभीर और उनके फाउंडेशन के खिलाफ कोविड 19 दवाओं के अवैध भंडारण और वितरण से संबंधित शिकायत को खारिज कर दिया है. दायर याचिका में दर्ज एफआईआर को रद्द करने और 9 अप्रैल को दिए गए उस आदेश को वापस लेने की मांग की थी, जिसमें निचली अदालत की कार्यवाही पर लगी रोक को हटा दिया गया था.
इस मामले में गौतम गंभीर के अलावे उनकी माँ और पत्नी शामिल है. मामले की सुनवाई के दौरान गौतम गंभीर की ओर से पेश वकील जय अनंत देहद राई ने कहा था कि उनका मुवक्किल न सिर्फ भारतीय टीम का पूर्व कप्तान और सांसद रह चुका है, बल्कि कोविड 19 के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयां बांटकर लोगों की मदद की थी, इसपर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि आप बार-बार नाम और पहचान गिनवा रहें हैं, इसका असर अदालत पर नही पड़ेगा.
अदालत में नाम नहीं, सिर्फ दलीलें और कानून चलता है.पिछली सुनवाई में हाई कोर्ट ने ड्रग कंट्रोलर से सवाल किया था कि क्या सभी सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों, जैसे गुरुद्वारों और मंदिरों के खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो महामारी के दौरान लोगों को मदद कर रहे थे.
गौतम गंभीर पर कानूनी कार्रवाई
कोर्ट ने यह भी टिप्पणी किया था कि गौतम गंभीर का इरादा भले ही नेक रहा हो, लेकिन उनका तरीका कानून सही नही था.बता दें कि औषधि नियंत्रण विभाग ने गौतम गंभीर फाउंडेशन, इसकी सीईओ अपराजिता सिंह, सीमा गंभीर, गौतम गंभीर और नताशा गंभीर के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स कानून की धारा 18 (सी) के साथ धारा 27 (बी) (दो) के तहत मामला दर्ज किया था.
ये भी पढें: सीजेआई गवई का आज आखिरी दिन, विदाई समारोह में उन्होंने कहा, ‘मैं सभी धर्मों को मानता हूं.’
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




