Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली हाईकोर्ट ने नोएडा पुलिस से मांगी 14 वर्षीय लापता किशोरी मामले में रिपोर्ट, 27 जून को अगली सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने 14 साल की लापता किशोरी के मामले में गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से भी जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 27 जून को होगी.

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट

14 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के वरिष्ठ अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है. जस्टिस रजनीश कुमार गुप्ता और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने दिल्ली आयुक्त से भी जवाब दाखिल करने को कहा है.

कोर्ट 27 जून को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट ने यह निर्देश उस व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है, जिसने 12 जून से लापता अपनी नाबालिग बेटी को ढूढने और उसे पेश करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है. उसने इस बात पर गौर किया गया याचिकाकर्ता की बेटी के साथ लापता हुई दो अन्य लड़कियां भी गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में मिली थी.

इस स्थिति में यह अदालत गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रमुख करना सही समझती है. साथ ही अगली सुनवाई से पहले स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देती है. इस मामले में नोएडा के जांच करने वाले अधिकारी भी अगली सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित रहेंगे.

अदालत ने मामले की जांच कर रहे दिल्ली के हर्ष विहार थाने के जांच अधिकारी और गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रमुख को आदेश से अवगत कराने और मामले में ताजा स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें: नीतीश कटारा हत्याकांड: दोषी सुखदेव पहलवान को सुप्रीम कोर्ट से मिली 3 महीने की फरलो, ट्रायल कोर्ट तय करेगा शर्तें

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read