लीगल

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामला: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मिली राहत, SC ने जमानत की शर्तों में दी छूट

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में कथित आरोपी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की शर्तों में छूट दे दिया है.

जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में जमानत की शर्तों से छूट देते हुए कहा कि हमारा मानना ​​है कि शर्त की आवश्यकता नहीं है और इसलिए इसे हटाया जाता है. हालांकि कोर्ट ने कहा कि सिसोदिया को ट्रायल के दौरान नियमित रूप से कोर्ट में पेश होना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को जमानत देते समय उन्हें सोमवार और गुरुवार को पुलिस स्टेशन में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा था.

पिछली सुनवाई में मनीष सिसोदिया की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा था कि मनीष सिसोदिया जांच अधिकारियों के सामने 60 बार पेश हुए और सभी 18 तारीखों पर निचली अदालत में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मैं एक सम्मनित व्यक्ति हूं. इसी मामले के अन्य आरोपियों पर ऐसी शर्तें नहीं लगाई गई हैं, क्योंकि ईडी ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई.

सुप्रीम कोर्ट ने 9 अगस्त को सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में मनीष सिसोदिया को जमानत दे दिया था. कोर्ट ने सिसोदिया को 10 लाख रुपये के दो निजी मुचलके पर जमानत दी थी. साथ ही कोर्ट ने शर्तें रखी थी कि वह हर सोमवार और गुरुवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होंगे. कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि बिना सुनवाई के 17 महीने तक जेल में रहने की वजह से वह शीघ्र सुनवाई के अपने अधिकार से वंचित हो गए है.

बता दें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामले में सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया था. सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को सीबीआई ने और नौ मार्च 2023 को ईडी ने गिरफ्तार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

11 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago