लीगल

सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए जस्टिस मनमोहन, पिता रह चुके हैं राजनेता

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश के रूप में नियुक्त करने की आधिकारिक घोषणा की है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भारत के संविधान द्वारा दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए और राष्ट्रपति व देश के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद, दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है.”

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भेजी थी सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाने के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी थी. सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने हाल ही में बैठक कर मनमोहन के नाम की सिफारिश किया था. जस्टिस मनमोहन को दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस के तौर पर 13 मार्च 2008 को नियुक्त किया गया था.

राजनेता जगनमोहन के पुत्र हैं जस्टिस मनमोहन

29 सितंबर 2024 को वह दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे हैं. इससे पहले उन्हें 9 नवंबर 2023 को दिल्ली हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. 61 साल के न्यायमूर्ति मनमोहन राजनेता जगमोहन के पुत्र हैं. जगमोहन जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल के अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल भी रहे हैं. 3 मई 2021 को जगमोहन की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- आश्रय गृहों की कमी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड से मांगी रिपोर्ट

दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई

न्यायमूर्ति मनमोहन का जन्म 17 दिसंबर 1962 को दिल्ली में हुआ था. इन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की. दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से हिस्ट्री में बीए ऑनर्स किया. 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी से एलएलबी की डिग्री हासिल की और उसी साल वह अधिवक्ता बन गए. वकालत के दौरान, उन्होंने मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, टैक्स और ट्रेडमार्क में प्रैक्टिस की. 18 जनवरी 2003 को दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें सीनियर एडवोकेट के रूप में नियुक्त किया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago