Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

नीट पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना होगी सुनवाई; CBI ने दाखिल की 20 हजार पन्नों की चार्जशीट

NEET UG Paper Leak: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 14 आरोपियों के खिलाफ BNS, भ्रष्टाचार निरोधक कानून समेत कई धाराओं में आरोप तय किए हैं. स्पेशल जज अजय गुप्ता ने 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई का आदेश दिया है. CBI इस मामले में 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.

NEET-UG Paper Leak Case

NEET UG Paper Leak

Edited by Swati Pandey

NEET UG Paper Leak: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कानूनी कार्रवाई हुई है. दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत आरोप तय कर दिए हैं. फास्ट ट्रैक कोर्ट के स्पेशल जज अजय गुप्ता ने मामले में आरोप तय करते हुए 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई करने का आदेश दिया है. इस फैसले के बाद अब मामले की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है. सभी 14 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

BNS, भ्रष्टाचार निरोधक कानून समेत कई धाराओं में आरोप तय

अदालत ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है. आरोपियों में यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरूरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे, मनीषा संजय हवलदार और शेषराव बजरंग सूर्यवंशी शामिल हैं.

CBI ने दाखिल की 20 हजार पन्नों की चार्जशीट

इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अदालत में करीब 20 हजार पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है. इससे पहले जांच एजेंसी ने जुलाई में अपनी पहली चार्जशीट पेश की थी, जिस पर अदालत ने 12 अगस्त को संज्ञान लिया था. जांच के दौरान सीबीआई ने मामले में 14 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. एजेंसी का कहना है कि पेपर लीक की साजिश में शामिल कुछ अन्य लोगों की भूमिका की जांच अभी भी जारी है.

14वें आरोपी ने परीक्षा से पहले उपलब्ध कराया था पेपर

इस मामले में गिरफ्तार 14वें आरोपी शेषराव बजरंग सूर्यवंशी को आरोपी शुभम खैरनार का करीबी सहयोगी बताया गया है. सीबीआई के अनुसार, सूर्यवंशी ने परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को नीट-यूजी का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था. वह महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है. इससे पहले अदालत ने सीबीआई को मामले में दोबारा जांच करने की अनुमति दी थी. इसके बाद जांच एजेंसी ने सूर्यवंशी के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी.

कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला

सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238 और 303(2) के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) और 13(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 10 और 11 भी लगाई गई हैं.

अब 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई के जरिए अदालत इस मामले की आगे की कार्यवाही करेगी. नीट पेपर लीक मामले में लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों की नजरें इस सुनवाई पर टिकी रहेंगी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism