Bharat Express DD Free Dish

पटियाला हाउस कोर्ट ने जासूसी के आरोप में CRPF जवान को 15 दिनों की NIA हिरासत में भेजा

पटियाला हाउस कोर्ट ने CRPF जवान को पाकिस्तान की ISI को संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में 15 दिनों की NIA हिरासत में भेजा. राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर मामला.

arrest

जासूसी के मामले में गिरफ्तार सीआरपीएफ जवान को पटियाला हाउस कोर्ट ने 15 दिनों की राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (NIA) की हिरासत में भेज दिया है. उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को पैसे के बदले संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप है.

पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने कहा कि ये आरोप राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत आने वाले नागरिकों व भारतीय नागरिकों के जीवन को प्रभावित करते हैं. देश का सशस्त्र बल वह स्तंभ है जिस पर देश की शक्ति व सुरक्षा आधारित होती है. यदि कोई इस स्तंभ को इस प्रकार से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो उससे अपूरणीय क्षति हो सकती है.

यह मामला गहन जांच का विषय है. एनआईए के अनुसार जवान ने बीते कुछ महीनों में भारतीय सुरक्षा अभियानों और प्रतिष्ठानों से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तानी एजेंटों को साझा की थी.

ये भी पढ़ें: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला: पुराण व संहिता कानून की नजर में श्रुत साक्ष्य, पक्षकार बनाने के लिए ठोस सबूत नहीं- हाईकोर्ट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read