Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की याचिका पर CBI और ED को जारी किया नोटिस, 2 सप्ताह में मांगा जवाब

सिसोदिया ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई जमानत की शर्तों में ढील देने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर बाहर आने के बाद सिसोदिया को हर सोमवार और गुरुवार को पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने को कहा था.

Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया.

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

दिल्ली शराब नीति मामले में कथित आरोपी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह में जवाब मांगा है. सिसोदिया ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई जमानत की शर्तों में ढील देने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर बाहर आने के बाद सिसोदिया को हर सोमवार और गुरुवार को पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने को कहा था.

सिसोदिया की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वह एक सम्मानित व्यक्ति हैं. वह अब तक 60 बार पेश हो चुके हैं. किसी अन्य आरोपी के के लिए ऐसी कोई शर्त नहीं है, थोड़ा जल्द तय कीजिए.

कोर्ट ने जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम स्पष्ट करते हैं कि हम अगली तारीख पर सिसोदिया की ओर से दायर याचिका पर फैसला करेंगे. इससे पहले कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देते हुए कहा था कि अगर उन्हें (मनीष सिसोदिया) इतने लंबे समय तक जेल में रखा गया है तो यह जमानत के सिद्धांतों के खिलाफ है. कोर्ट ने यह भी कहा था कि ईडी ने कोर्ट में जो बयान दिया है कि ट्रायल 6-8 महीने में खत्म हो जाएगा, ऐसा नहीं लगता कि ऐसा होगा.

ये भी पढ़ें- ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दिल्ली की वायु गुणवत्ता, 371 रहा औसत AQI

सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि अभियोजन पक्ष के ट्रायल की तारीख तय करने तक मनीष सिसोदिया अनिश्चित काल तक जेल में नहीं रह सकते. ईडी और सीबीआई के अनुसार दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को संशोधित करते समय अनियमितताएं बरती गई थी और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया था.

गुरुग्राम स्थित ‘बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड‘ के निदेशक अमित अरोड़ा को ईडी ने 29 नवंबर, 2022 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने कहा था कि अरोड़ा आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी हैं और दोनों शराब लाइसेंसधारियों से एकत्र अवैध धन के ‘प्रबंधन और हेराफेरी‘ में सक्रिय रूप से शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital