लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के पोस्टल बैलेट की याचिका खारिज की, मौजूदा नियमों का दिया हवाला

घर से बाहर रहने वाले छात्रों के लिए पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) के वोटिंग के अधिकार की मांग वाली जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सीजेआई संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने कहा कि मौजूदा पोस्टल बैलेट प्रणाली रक्षा कर्मियों और बुजुर्गों जैसी विशिष्ट श्रेणियों के लिए आरक्षित है. सुनवाई के दौरान सीजेआई संजीव खन्ना ने कहा कि मेरे भाई न्यायाधीश संजय कुमार अपना वोट डालने के लिए अपने मूल स्थान पर जाते है.

यह याचिका हैदराबाद के नेशनल लॉ एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च के छात्र अर्नब कुमार मलिक ने दायर किया था. याचिका में कहा गया था कि वयस्क मतदान एक संवैधानिक अधिकार है, लेकिन अपने घर से दूर दूसरे राज्य में रह रहा छात्र मतदान नहीं कर पाता है. पढ़ाई के लिए वह जिस दूसरे शहर में रह रहा है, वहां के स्थानीय मुद्दों और भाषा से उसका परिचय नहीं होता इसलिए, वहां अपना वोट ट्रांसफर करवाना उचित नही है.

भविष्य में छात्रों के लिए विशेष वोटिंग की सुविधा

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने छात्रों के मतदान अधिकारों की सुविधा के लिए अनिवासी भारतीय के लिए उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मॉडल को अपनाने का सुझाव दिया. कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि मतदान सूची पर मैनुअल विशेष रूप से छात्रों को अपने शहर या कस्बा में मतदान के रूप में पंजीकरण करने की अनुमति देता है, बशर्ते वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हो.

कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि मतदाता सूची पर मैनुअल और इसमें संबंधित प्रावधान को देखते हुए, हम इस रिट याचिका आगे सुनवाई नही करना चाहते हैं. सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय कुमार ने कहा कि रोजगार या अन्य बाधाओं के कारण विभिन्न शहरों में रहने वाले कई व्यक्तियों को एक ही स्थिति का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि विकल्प सीधा है- मतदान करने के लिए अपने मूल स्थान जाए या वर्तमान निवास स्थान पर मतदाता पंजीकरण स्थानांतरित कराने के लिए आवेदन करें.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, सार्वजनिक भूमि से अवैध धार्मिक ढांचे हटाने की प्रक्रिया तेज करें

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

11 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

32 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

33 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

57 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

1 hour ago