लीगल

आप विधायक नरेश बालियान को कोर्ट ने 1 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 दिन की पुलिस रिमांड की मांग खारिज

गैंगेस्टर कपिल सांगवान के सांठ-गांठ के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान (Naresh Balyan) को राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने बालियान को 1 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 6 दिसंबर को 12 बजे नरेश बालियान को राऊज एवेन्यु कोर्ट के स्पेशल जज काबेरी बावेजा की कोर्ट में पेश किया जाएगा.

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से नरेश बालियान की 10 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की. राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश से पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें द्वारका कोर्ट में पेश किया. द्वारका कोर्ट ने मकोका मामले में नरेश बालियान की 10 दिन की पुलिस रिमांड की मांग को खारिज कर दिया. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को मकोका मामले में आप विधायक नरेश बालियान की पुलिस हिरासत के लिए उचित एमपी/एमएलए कोर्ट में याचिका दायर करने को कहा.

आरोपी वर्तमान में मौजूदा विधायक है

दिल्ली पुलिस की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए द्वारका कोर्ट ने कहा कि जो मामला कोर्ट में लाया गया है. वह व्यक्ति वर्तमान में मौजूदा विधायक है. जिसके तहत उन्हें स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश करने की जरूरत है. बुधवार को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नरेश बालियान को 50 हजार रुपये की निजी मुचलके और एक सियोरिटी पर जमानत दे दिया था, लेकिन उसके तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका के तहत बालियान को गिरफ्तार कर लिया.

न्यायिक हिरासत की याचिका खारिज

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की मांग वाली याचिका को खारिज करते हुए कहा कि जो भी एजेंसी चाहे, वह कानून के तहत बालियान को गिरफ्तार कर सकती है. जबकि वसूली के मामले में पुलिस ने अदालत से कहा कि आरोपी को आगे हिरासत में लेकर पूछताछ करने की आवश्यकता नहीं है और उसकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी. नरेश बालियान को 30 नवंबर 2024 को जबरन वसूली के एक मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 minute ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

17 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

32 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago