Bharat Express DD Free Dish

HMPV

HMPV Virus Cases: आपको मालूम है एचएमपीवी लोगों को कैसे प्रभावित करता है? जानें क्या इस बीमारी में एंटीबायोटिक दवा काम आएगी?

चीन में नया वायरस HMPV तेजी से फैल रहा है. वुहान में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. 10 दिनों में ही मामले 529% बढ़ गए हैं. एंटीवायरल दवाओं की कमी के कारण स्थिति गंभीर है.

स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा, "स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है. यह हवा और श्वसन के माध्यम से फैलता है और सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है. यह वायरस सर्दियों और शुरुआती वसंत के महीनों में अधिक फैलता है."

विशेषज्ञों के अनुसार, श्वसन संक्रमण के मामले मौसमी फ्लू के कारण बढ़ रहे हैं, जो सामान्य है. मंत्रालय ने बताया कि इस मौसम में इन्फ्लुएंजा, आरएसवी और HMPV जैसे वायरस आम होते हैं.

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के शीर्ष अधिकारी डॉ. अतुल गोयल ने लोगों से चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के प्रसार को लेकर घबराने की जरूरत नहीं बताई है.