नारियल पानी vs नींबू पानी
Hydration In Summer: नींबू पानी और नारियल पानी दोनों ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. गर्मी के दिनों में इन दोनों ड्रिंक्स का सेवन लोग अधिक मात्रा में करते हैं. शरीर में थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए इस मौसम में नारियल पानी और नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है. लेकिन जब भी शरीर को हाइड्रेटिंग करने की बात आती है तो अक्सर लोगों के मन में सबसे पहले नींबू पानी या फिर नारियल पानी का ख्याल आता है. शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाए रखने के लिए ये दोनों फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन फिर भी लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि आखिर इन दोनों में से सबसे ज्यादा क्या फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं.
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. गर्मी के दिनों में इसका सेवन करने से शरीर की हाइड्रेशन को पूरा करता है. नारियल पानी में पोटेशियम, विटामिन ए जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. नारियल पानी आपकी त्वचा और बालों के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. प्रेगनेंसी के दौरान भी नारियल पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है.
अब बात नींबू पानी की करें तो ये शरीर को विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट जैसे कई पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जिससे व्यक्ति का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है साथ ही त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है और पाचन भी बेहतर होता है. एसिडिटी होने के बाद भी नींबू में अल्काइन गुण होते हैं जिसके वजह से ये शरीर के पीएच लेवल को बनाए रखने का काम करता है.
ये भी पढ़ें:High Protein Snacks: रोजाना इन 5 हाई प्रोटीन स्नैक खाने से होगा वजन कंट्रोल, शरीर को भी मिलेंगे कई फायदे
हाड्रेशन की बात करें तो इसके लिए नारियल पानी और नींबू पानी दोनों का सेवन ही फायदेमंद हो सकता है. एक ओर जहां नारियल पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होगी वहीं नींबू पानी से बॉडी अपने आप डिटॉक्स होगी. इलेक्ट्रोलाइट्स की मदद से एक्सरसाइज या वर्कआउट के बाद भी आपको थकावट महसूस नहीं होगी. नींबू पानी में मौजूद विटामिन सी शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस दूर करने का काम करेगी.
दरअसल, गर्मी के मौसम में ज्यादा पसीना निकलने के वजह से आप जल्दी थकावट महसूस करने लगते हैं ऐसे में आप रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं पूरे दिन फ्रेश और एक्टिव रहने के लिए आप किसी भी टाइम नींबू पानी बनाकर पी सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…