लाइफस्टाइल

10 मिनट में खाना बनाने का बेहतरीन तरीका, कुकर में इस तरह से एकसाथ बना लें ये तीन डिश

Cooking Tips and Tricks: आजकल लड़के-लड़कियों को अपने घर से दूर जाकर या किसी दूसरे शहर में जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है. ऐसे में स्टूडेंट्स अपनी पढाई या जॉब में व्यस्त हो जाते हैं. जिसके लिए हर स्टूडेंट यही चाहता है कि कैसे कम से कम समय में स्वादिष्ट खाना तैयार हो जाए. अकेले रहने पर अक्‍सर आज क्‍या खाना बनाएं ये एक बड़ा सवाल होता है.

आज हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, ज‍िसमें महज एक कुकर में आपका 10 म‍िनट में पूरा ड‍िनर तैयार हो जाएगा. ये ड‍िश हैं, दाल-चावल और आलू का चोखा. आप सोच रहे होंगे कि एक कुकर में दाल-चावल कैसे बनेंगे? चल‍िए आपको बताते हैं ये ड‍िश.

जानें कैसे 10 मिनट में बनाएं एक ही कुकर में दाल-चावल और आलू का चोखा.

  • सबसे पहले दाल और चावल को अलग-अलग बर्तन में धो लें. साथ ही 2 आलू धो कर उसका छ‍िलका उतार दें.
  • अब एक कुकर में 2 चम्‍मच तेल डालें. तेल में जीरा और चुटकी भर हींग डालें. अब इस कुकर में 1 हरी म‍िर्च और कटा हुआ लेहसुन डालें. लेहसुन के सुनहरा होने के बाद कटा हुआ टमाटर डालें. अब नमक डालकर टमाटर को नरम होने तक पकाएं. इसमें धुली हुई दाल डालें और चलाएं. दाल में लाल म‍िर्च और हल्‍दी डालें. तो लीज‍िए दाल तो आपकी हो गई.
  • एक लोटा लें और इसमें चावल डालें. इस लोटे में चावल के नाप से पानी डालें और लोटा कुकर के बीचों बीच रख दें.
  • इसी कुकर में छ‍िले हुए आलू को साबुत डाल दें. अगर आपका आलू बहुत ज्‍यादा बड़ा है तो उसे 2 ह‍िस्‍से में काट कर डालें.
  • बस अब इस कुकर का ढक्‍कन बंद कर मीड‍ियम आंच पर 2 सीटी लें. कुकर की आंच में आपकी दाल, चावल और आलू तीनों पक जाएंगे.
  • जब तक कुकर में सीटी आए, आप आलू के चोखे की तैयारी कर लें.
  • चोखे के लि‍ए 1 हरी म‍िर्च, 1 टमाटर, हरा धनिया काट लें. आलू को मैश कर उसमें कटी हुई सामग्री, नमक और म‍िर्च डालें. इस चोखें में थोड़ा कच्‍चा सरसों का तेल डालें. बस, लीज‍िए तैयार है आपका एक ही कुकर में बना तीन ड‍िश वाला पूरा ड‍िनर.
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

6 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

30 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

54 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago