Diet Supplements: आजकल आपको हर कोई जिम जाता हुआ घर पर एक्सरसाइज़ करता हुआ और हेल्दी फूड ऑप्शन की तलाश में दिख जाएगा. ऐसे में अब लोगों ने शरीर में न्यूट्रिशन और प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए सप्लीमेंट फूड लेने लगे हैं. डाइट सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करने से दिल पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. लोग इसका इस्तेमाल तेजी से वजन कम करने के लिए करते हैं. लेकिन इन चीजों से जुड़े संभावित स्वास्थ्य खतरों को समझना जरूरी है.
कुछ वजन घटाने वाले सप्लीमेंट्स में उत्तेजक पदार्थ होते हैं जो दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं. इससे हृदय रोग का खतरा भी बढ़ सकता है. आपके मन में सवाल भी उठता होगा कि सप्लीमेंट फूड और खाद्य पदार्थों में क्या बेहतर है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि दोनों में क्या बेहतर है, साथ ही ये भी कि सप्लीमेंट फूड कब और किसे लेना चाहिए.
कुछ डाइट पिल्स लिवर को डैमेज कर सकते हैं. कुछ सप्लीमेंट्स में ग्रीन टी एक्सट्रैक्टऔर गार्सिनिया कैंबोगिया पाए जाते हैं, जिसके ज्यादा डोज से लिवर खराब हो सकता है. पीलिया, पेट दर्द या लिवर फेलियर लिवर डैमेज के संकेत हैं, जिसमें तत्काल चिकित्सा ध्यान देने की आवश्यकता होता है.
डाइट पिल्स मेंटल हेल्थ पर गलत प्रभाव डाल सकती है. कई सप्लीमेंट्स में उत्तेजक पदार्थ होते हैं, जो एंग्जाइटी, उत्तेजना और अनिद्रा का कारण बन सकते हैं. इन उत्पादों का लंबे समय तक आप इसके आदि हो सकते हैं.
सप्लीमेंट्स का प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि डॉक्टर आपकी व्यक्तिगत स्थिति के अनुसार आपको बता सकते है कि आपके लिए कौन सी सप्लीमेंट्स सुरक्षित हैं. आप किसी भी सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करने से पहले अपने शरीर की स्थिति को भी समझ लें. यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल न करें. सप्लीमेंट्स का प्रयोग करने से पहले आप उस सप्लीमेंट्स के बारे में जानकारी ले.
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…
राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…