Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Diwali 2023 Recipe: दिवाली पर खासतौर पर बनती है जिमीकंद की सब्जी, जानिए आसान रेसिपी

Diwali 2023: दिवाली का पर्व आते ही घरों में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस अवसर पर सबकी अपनी अलग-अलग परंपरा भी होती है. इनमें से एक जिमीकंद की सब्जी बनाने की परंपरा भी शामिल है.

Diwali 2023: दिवाली का पर्व आते ही घरों में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस अवसर पर सबकी अपनी अलग-अलग परंपरा भी होती है. इनमें से एक जिमीकंद की सब्जी बनाने की परंपरा भी शामिल है. अधिकतर घरों में इस दिन जिमीकंद की सब्जी बनाते है.जिमीकंद में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं.

दिवाली की रात जिमीकंद की सब्जी खासतौर पर बनाई जाती है.  मान्यता है कि जिमीकंद की सब्जी को दिवाली की रात बनाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और घर में धन का भंडारण भरता है.  इस मान्यता के पीछे की वजह यह है कि जिमीकंद का फल जड़ से काटने के बावजूद दोबारा से उग आता है. दिवाली के दिन खास तौर से सूरन की सब्जी बनाई जाती है. जिमीकंद की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी…

जिमीकंद की सब्जी बनाने की आवश्यक सामग्री (Jimikand Recipe Ingredients in Hindi)

  • जिमीकंद- 250 ग्राम
  • प्याज- 2
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 2 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून
  • धनिया-जीरा पाउडर- 1 टीस्पून
  • तेल- 2 टीस्पून
  • खड़ा गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • अमचूर पाउडर

जिमीकंद की सब्जी बनाने का तरीका (Jimikand Recipe Method in Hindi)

  • सबसे पहले जिमीकंद को अच्छे से धो लें.
  • इसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में जिमीकंद को काटकर अलग रख दें.
  • जिमीकंद को कुकर में अमरूद के पत्ते डालकर उबाल लें.
  • तीन से चार सीटी के बाद इसे बंद करके ठंड पानी में निकाल लें.
  • ठंडे हो जाने के बाद एक कड़ाही में तेल डालें और उसे लाल होने तक फ्राई कर लें.
  • इसके बाद अदरक, हरी मिर्च और टमाटर को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
  • गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें तेल को गर्म कर लें.
  • इसमें जीरा डालने के बाद पेस्ट को डालकर फ्राई कर लें.
  • इसके बाद फ्राई जिमीकंद को भी डाल दें.
  • साथ ही धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाकर भुनें.
  • अच्छी तरह से भुन लेने के बाद इसमें एक कप पानी डालें.
  • इसे 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाने दें और जब इसमें का पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें.
  • इस तरह से जिमीकंद की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital