लाइफस्टाइल

क्या आपके कपड़े से भी धोते समय निकल जाता है रंग? तो बस पानी में मिलाएं ये चीज, कभी नहीं उतरेगा उनका रंग

Cloth Cleaning Hacks: अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने कपड़ों के रंग उड़ने से परेशान हो जाते हैं. यहां तक कि सबसे महंगे कपड़े भी कभी-कभी अपना रंग छोड़ देते हैं. कपड़ों की ऐसी कई चीजे हैं जिन्हें आप जितना अधिक धोएंगे, उनका रंग उतना ही अधिक बढ़ता जाएगा. ऐसे में कपड़ों की हालत का अंदाजा आप ही लगा सकते हैं. केवल 3 या 4 बार धोने के बाद, ये नए कपड़े ऐसे दिखेंगे जैसे इन्हें सालों पहले खरीदा गया हो. अगर आप भी अपने कपड़ों के रंग उड़ने से परेशान हैं तो आइए हम आपको बताते हैं इस समस्या का सबसे आसान घरेलू उपाय…

नमक और फिटकरी का इस्तेमाल (Cloth Cleaning Hacks)

आपको यह जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है कि नमक रंग को रोकने में मदद करता है. इसके लिए ना तो आपको मार्केट से कुछ नया खरीदने की आवश्यकता पड़ेगी और ना ही आपका कोई खर्चा होगा. सबसे पहले बाल्टी में पानी डालें. उसमें 50-60 गरम फिटकरी डालें. अब इसमें करीब चार चम्मच नमक डाल लें. अब धीरे-धीरे सारे कपड़ों को खोल कर, इसे पानी में डाल दें. कपड़ों को कम से कम एक रात भिगो कर छोड़ दें. अब एक-एक कपड़े को लेकर साफ पानी में डालें क्योंकि इससे नमक और फिटकरी अच्छी तरह से निकल जाए. कुछ रंगों के कपड़ों का कलर तो यहीं फिक्स हो जाता है, लेकिन अगर कुछ का निकले, तो ये बस एक बार ही निकलेगा. फिर अपने आप फिक्स हो जाता है.

यह भी पढ़ें : Watermelon Side Effects: अगर आप भी गर्मियों में खाते हैं तरबूज तो इन 6 लोगों को बना लेनी चाहिए दूरी, वरना…

आप अपने कपड़ों से नमक और फिटकरी के बिल्डअप को निकालने के लिए विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप चाहती हैं कि कपड़ों का कलर फिर से न निकले, तो इन्हें विनेगर के पानी में डाल दें. कम से कम आधा घंटा कपडों को भिगोकर रखें और कपड़ों को फटकार कर सूखने के लिए डाल दें. ध्यान रखें कि कपड़ों को धूप में ना डाल लें. ऐसा करने से कपड़े का कलर फेड हो जाएगा.

Uma Sharma

Recent Posts

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

4 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

9 minutes ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

1 hour ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

2 hours ago