Bharat Express DD Free Dish

पैरों की टैनिंग झट से करें दूर! अपनाएं ये 5 आसान और असरदार घरेलू टिप्स

Feet tanning removal tips: धूप, धूल और प्रदूषण के कारण पैरों की टैनिंग बढ़ जाती है, जिससे त्वचा की रंगत फीकी नजर आने लगती है. जानिए 5 आसान घरेलू उपाय, जिनकी मदद से पैरों की टैनिंग कम कर त्वचा की प्राकृतिक चमक वापस पाई जा सकती है.

Feet tanning removal tips

Feet tanning removal tips

 Feet tanning removal tips: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, धूल और प्रदूषण के कारण पैरों की त्वचा अक्सर टैन हो जाती है. कई बार चेहरे और हाथों की देखभाल तो हो जाती है, लेकिन पैरों पर ध्यान नहीं जाता है. जिसकी वजह से पैरों का रंग हाथ और चेहरे से ज्यादा डार्क नजर आता है. अगर आप भी पैरों की टैनिंग से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू टिप्स की मदद से इसे दूर कर सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको पांच घरेलू टिप्स के बारे में बताएंगे. जिससे आप पैरों की टैनिंग को कुछ ही दिनों में खत्म कर सकते हैं.

1. नींबू और शहद का पैक

नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जबकि शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है. एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर पैरों पर लगाएं. इसे 15-20 मिनट तक छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. नियमित उपयोग से टैनिंग हल्की पड़ने लगती है.

2. दही और बेसन का पैक

दही त्वचा को ठंडक देने के साथ उसे साफ भी करता है. वहीं बेसन मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है. दो चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें और पैरों पर लगाएं. सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें. इससे आपके पैरों की टैनिंग भी खत्म होगी और स्किन भी चमकदार बनेगी.

3. एलोवेरा जेल से करें मसाज

एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट रखने और सन डैमेज को कम करने के लिए जाना जाता है. रात में सोने से पहले पैरों पर ताजा एलोवेरा जेल लगाकर हल्की मसाज करें. नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और साफ दिखने लगती है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी रात भर बदलते हैं करवटें? जानिए दुनिया के वो टॉप देश, जहां लोग लेते हैं सबसे लंबी और सुकून भरी नींद

4. स्क्रबिंग को बनाएं रूटीन का हिस्सा

टैनिंग हटाने के लिए सप्ताह में 2-3 बार स्क्रब करना फायदेमंद हो सकता है. चीनी और नारियल तेल को मिलाकर घर पर प्राकृतिक स्क्रब तैयार करें. इससे मृत त्वचा हटती है और नई स्किन बनती है.

5. सनस्क्रीन लगाना न भूलें

टैनिंग से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि बाहर निकलने से पहले पैरों पर भी सनस्क्रीन लगाएं. अक्सर लोग चेहरे पर तो सनस्क्रीन लगा लेते हैं, लेकिन पैरों नजरअंदाज कर देते हैं. SPF युक्त सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करती है.

पैरों की टैनिंग को कम करने के लिए  देखभाल जरूरी है. इन आसान उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप पैरों की प्राकृतिक चमक और खूबसूरती को बनाए रख सकते हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read