लाइफस्टाइल

Mothers Day 2024: मां के इस खास दिन पर Cake और Gifts के अलावा इन 3 तरीकों से मनाएं Healthy मदर्स डे

Mother’s Day 2024: हर साल मई के दूसरे रविवार को दुनियाभर में मां का दिन यानी (Mother’s Day) मनाया जाता है. इस साल यह दिन को 12 मई को सेलिब्रेट किया जाएगा. इस दिन को सभी माताओं के एफर्ट्स और सैक्रिफाइसेस को याद करने और उनकी सराहना करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है.

इस दिन बच्चे अपनी मां को स्पेशल फिल कराने के लिए फूल, केक, गिफ्ट्स देकर उन्हें खुश करते हैं. इसके अलावा कई बच्चे अपनी मां को तरह-तरह के पकवान बनाकर खिलाते हैं. ये मां को थैंक्यू कहने का एक शानदार तरीका है. लेकिन इस बार आप उन्हें कुछ हटकर और हेल्दी गिफ्ट देकर इस दिन को खास बना सकते हैं.

खानपान का रखें ख्याल

ज्यादातर महिलाएं दिनभर के कामकाज के चक्कर में सेहत का ख्याल नहीं रख पाती है. परिवार के सदस्यों के खाने-पीने का ध्यान रखते-रखते खुद समय से खान नहीं खा पाती हैं. सही समय पर सही डाइट लेना बेहद जरूरी है. ऐसे में आप अपनी मां की डाइट का ख्याल रख सकते हैं. उनकी डाइट में हरी सब्जियां, फल, दूध, दालें, फाइबर, कैल्शियम और आयरन युक्त चीजें होना बेहद जरूरी है. यह न सिर्फ उनकी सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि उनके और आपके रिश्ते में मजबूती भी आएगी.

ये भी पढ़ें: Mothers Day 2024: मदर्स डे कब और क्यों मनाया जाता है, जानें कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

एक्सरसाइज और योग के लिए करें प्रेरित

महिलाएं अक्सर अपने परिवार की देखभाल में इतना व्यस्त रहती हैं कि वे अपनी सेहत पर ध्यान देना भूल जाती हैं. उन्हें एक्सरसाइज और योग के लिए प्रेरित करें और उनके साथ कुछ समय बिताएं. इसके अलावा घूमना मन और शरीर दोनों के लिए अच्छा होता है. ऐसे में अपनी मां को किसी पार्क, बगीचे या किसी शांत जगह पर घूमने के लिए ले जा सकते हैं.

हेल्थ चेकअप कराएं

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अपनी मां की सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी है. अपनी मां का समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराने से किसी भी बीमारी का पता शुरुआती स्टेज में लगाया जा सकता है. इसके लिए डॉक्टर से परामर्श जरूर करें.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago