लाइफस्टाइल

लंबी उम्र तक बने रहना है जंवा, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, बुढ़ापा रहेगा दूर

look Younger Secrets: शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जो हमेशा जवान रहना चाहता हो लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो बूढ़े नहीं होना चाहते हैं. जब भी कोई बूढ़ा होता है तो वो अपनी जवानी के दिनों को याद करता है. लेकिन कई बार कुछ गलतियों की वजह से भी लोग उम्र में ही बूढ़े नजर आने लगते हैं.

इसकी वजह है खराब लाइफस्टाइल, पोषण की कमी और प्रदूषण की वजह से चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां नजर आने लगती हैं. ऐसे में खुद को जवान और सुंदर बनाए रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थ को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है. अगर आप भी कम उम्र में बूढ़े नजर नहीं आना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में इन 5 चीजों को शामिल कर लेना चाहिए.

सब्जियां

अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं और स्किन को रिंकल आदि से बचाए रखना चाहते हैं तो डाइट में गाजर, पंपकिन, स्वीट पोटैटो, हरी सब्जियां आदि शामिल कर लें. इनमें मौजूद  विटामिन, बीटा कैरोटीन, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट आदि स्किन को एजिंग के असर से बचाता है.

कोलेजन से भरपूर चीजें

कोलेजन यह एक ऐसा प्रोटीन है, जो स्किन और जोड़ों में सबसे अधिक पाया जाता है. ऐसे में अगर आप इनसे भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें तो जोड़ों में दर्द, स्किन पर रिंकल आदि तेजी से नहीं बढ़ेगी. इसके लिए आप चिकन, फिश, अंडा आदि जैसे चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:हीटवेव से लगातार हो रही हैं मौतें, लू से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां, डाइट में शामिल करें ये चीजे

अनार

अगर आप अपनी स्किन को बुढ़ापे से बचना चाहती हैं तो अनार आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है. खासकर यह शरीर में खून भी बढ़ाता है जिससे आपकी त्वचा भी सुंदर और चमकदार नजर आने लगती है. अनार में एलेजिक एसिड नामक कंपाउंड्स होते हैं जो शरीर के लिए और त्वचा में इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद करते हैं.

ब्लूबेरी

आप अपनी स्किन को खूबसूरत बनाए रखने के लिए ब्लू बेरी को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ब्लूबेरी में ढेरों एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को टाइट रखने में मदद करते हैं. इसे खाने से त्वचा पर दिखने वाले बुढ़ापे के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिलती है.

ड्राई फ्रूट्स

काजू, बादाम और अखरोट जैसे सभी नट्स में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है जो स्किन को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी होते हैं. यह स्किन के टिश्यूज की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है. इसके अलावा यह स्किन को यंग और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

1 minute ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

19 minutes ago

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…

31 minutes ago

RBI के फैसलों से बदली तस्वीर; 6 महीने में पहली बार रुपए ने लगाई इतनी बड़ी छलांग, डॉलर हुआ कमजोर

Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…

31 minutes ago

अडाणी ग्रामोत्सव में दिखी गांव की रौनक, खेल-कूद और लोकगीतों ने बांधा समां

Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…

43 minutes ago

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

59 minutes ago