चुनाव

लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, पार्टी शीर्ष नेताओं के साथ राहुल गांधी-खरगे करेंगे चर्चा

Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव-2024 की सात चरणों की वोटिंग अब पूरी हो चुकी है और अब सभी को 4 जून का इंतजार है. इस दिन वोटों की गिनती होगी. हालांकि इससे पहले सामने आए एग्जिट पोल्स में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की सम्भावना जताई गई है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सुबह 11 बजे पार्टी उम्मीदवारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं. फिलहाल ये बैठक वर्चुअल तरीके से होगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक शीर्ष नेताओं के साथ भी रणनीतिक बैठक की जाएगी.

बैठक में शामिल होंगे ये नेता

बैठक में 4 जून को होने वाली वोटों की गिनती के दिन को लेकर रणनीतिक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी. इस मौके पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और पार्टी के अन्य नेताओं के शामिल होने की बात सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें-Sikkim: दो-दो सीटों से उतरे CM की धड़कन हुई तेज, पूर्व मुख्यमंत्री और फुटबॉलर भूटिया के भाग्य का फैसला भी होगा आज, इन हॉट सीटों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

सातवें चरण के चुनाव के दौरान भी हुई थी बैठक

बता दें कि शनिवार यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान था. इस दिन भी कांग्रेस की बैठक हुई थी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हुई थी जिसमें गठबंधन के सभी दल शामिल थे. इस दौरान विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने गठबंधन को 295 से अधिक सीटें मिलने का दावा किया है. फिलहाल एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ चुके हैं जिसमें विपक्षी गठबंधन को 150 के करीब सीटें मिलते हुए दिखाई दे रही है. बता दें कि बैठक में सपा के साथ ही डीएमके, सीपीआईएम, आप, जेएमएम, शिवसेना यूबीटी, राजद, एनसीपी एसपी पार्टियों के नेता शामिल रहे थे.

एग्जिट पोल्स में एनडीए तीसरी बार भी बना रही है सरकार

बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है. इसी के बाद से एनडीए खेमे में उत्साह है. हालांकि इस बार भाजपा ने 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है. तो वहीं इस बार इंडिया गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा किया है. फिलहाल 4 जून को आने वाले रिजल्ट में देखना ये है कि एग्जिट पोल और भाजपा व इंडिया गठबंधन के दावे कितने प्रतिशत सही साबित हुए?

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

9 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

19 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

19 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

26 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

32 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

34 minutes ago