Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Inde Wild और Foxtale ने लॉन्च किए लिप केयर प्रोडक्ट्स, अब एक्सक्लूसिव तौर पर Tira पर उपलब्ध

इंडी वाइल्ड और फॉक्सटेल ने टीरा के साथ मिलकर लॉन्च किए अपने नए लिप केयर प्रोडक्ट्स – कॉफी-बेस्ड लिप टिंट और हाइड्रेटिंग लिप स्लीपिंग मास्क. जानें इन होमग्रोन ब्रांड्स के इनोवेटिव और क्लिनिकली टेस्टेड ब्यूटी उत्पादों के बारे में.

lip care products

भारत के दो पसंदीदा घरेलू ब्यूटी ब्रांड्स– इंडी वाइल्ड और फॉक्सटेल ने अपने नवीनतम लिप केयर प्रोडक्ट्स को देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल के ब्यूटी डेस्टिनेशन ‘टीरा’ के साथ लॉन्च किया है. ये एक्सक्लूसिव रूप से सिर्फ टीरा पर उपलब्ध होंगे. यह साझेदारी टीरा के उस विज़न का हिस्सा है, जो नवाचार को बढ़ावा देता है और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तैयार किए गए हाई-परफ़ॉर्मेंस ब्यूटी उत्पादों को देशभर में पहुंचाता है.

अगर आप कॉफ़ी के शौकीन हैं, तो अब आपका लिप केयर भी उसी फ़्लेवर में होगा! इंडी वाइल्ड, गहरा कॉफ़ी-ब्राउन लिप टिंट ‘कैफ़ीन एडिक्ट’ लेकर आया है, जो आपके होठों को नमी, पोषण और स्टाइल तीनों देगा. इसमें मौजूद पेप्टाइड्स, हायल्यूरॉनिक एसिड, कमल के फूल का अर्क और पौष्टिक बटर, होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज़ करते हैं और उनकी सुरक्षा करते हैं. इसका ग्लॉसी ड्यूई फिनिश और हल्की-सी कॉफ़ी की खुशबू इसे और भी खास बनाती है.

टीरा – भारत का अगला ब्यूटी डेस्टिनेशन

यह टिंट बिल्डेबल है और हर मूड के लिए परफ़ेक्ट है. आप इसे हल्का शाइनी या बोल्ड ब्राउन लुक दे सकते हैं. ‘कैफ़ीन एडिक्ट’ क्लिनिकली टेस्टेड है और 8 घंटे तक 114% अधिक मॉइस्चराइज़ेशन प्रदान करता है.

फॉक्सटेल ने अपना लिप स्लीपिंग मास्क लॉन्च किया है, जो खासतौर पर रात में लगाने के लिए है. यह उत्पाद रूखे, फटे होठों को एक ही रात में मुलायम और कोमल बना देता है. यह हल्के और कोरल-शेड वाल मास्क मॉइस्चर पर्ल्स, माराकुया ऑयल, सेरामाइड्स और विटामिन ई युक्त है, जो होंठों को गहराई से हाइड्रेट करते हैं, रिपेयर करते हैं और उनकी रंगत को निखारते हैं. इसे रातभर लगाकर सोने से होंठ सुबह नर्म, कोमल और चमकदार हो जाते हैं.

टीरा: टेक्नोलॉजी से लैस ब्यूटी शॉपिंग का अनुभव

बताते चलें टीरा, रिलायंस रिटेल द्वारा शुरू किया गया एक नया और अत्याधुनिक ब्यूटी रिटेल प्लेटफ़ॉर्म है, जो तकनीक से सुसज्जित है और पूरी तरह कस्टमाइज़्ड अनुभव प्रदान करता है. यहां विशेष रूप से चुनी गई ग्लोबल ब्रांड्स तो हैं ही, साथ ही इस पर अपने देश के होमग्रोन ब्रांड्स के ब्यूटी प्रोडक्ट्स की रेंज उपलब्ध है. टीरा का ऐप और वेबसाइट बेहद यूज़र-फ्रेंडली हैं – जहां आप ब्रांड, श्रेणी या स्किन संबंधी ज़रूरतों के आधार पर उत्पाद खोज सकते हैं.

इसके साथ ही ग्राहक ब्यूटी कंटेंट, टिप्स और ट्यूटोरियल भी एक्सेस कर सकते हैं, जिससे यह उनकी सभी ब्यूटी ज़रूरतों के लिए वन-स्टॉप-शॉप बन जाता है. टीरा के ऑफलाइन स्टोर्स पर मेकअप और स्किन केयर कंसल्टेशन, वर्चुअल ट्राय-ऑन और टीरा के सिग्नेचर लुक्स सीखने के लिए ट्यूटोरियल्स जैसी उत्कृष्ट सेवाएं दी जाती हैं.

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक के बाद ये सस्ती दवाएं एकसाथ देने से कम हो सकता है मौत का जोखिम, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital