Desi Ghee Benefits
घी एक ऐसा खाद्य प्रदार्थ है, जिसका इस्तेमाल लगभग घर में होता है. चाहे गर्मागर्म चावल में घी डालना हो या फिर दाल में देसी घी का तड़का लगाना हो, देसी घी से ही खाने का स्वाद खुलकर आता है. आयुर्वेद के मुताबिक घी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं और इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिंस के अलावा ढेरों पोषक तत्व होते हैं. सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी का सेवन भी चमत्कारी फायदे दिला सकता है. इसका सेवन करने से शारीर काफी एक्टिव रहता है.
देसी घी खाने डाइजेशन भी दुरुस्त रहता है. खाली पेट घी का सेवन पाचन तंत्र में सुधार करता है. डॉक्टर की सलाह पर कोलेस्ट्रॉल के मरीज भी देसी घी को डाइट में शामिल कर सकते हैं. कुछ लोग तो खाना भी देसी घी में बनाना पसंद करते हैं. लेकिन देसी घी में बनाया खाना हमारी हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है? इसके साथ ही, क्या रोज देसी घी में खाना बनाना चाहिए. इसको लेकर न्यूट्रिशनिस्ट सुमन ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इन सारे सवालों के जवाब देने की कोशिश की है. आइए एक्सपर्ट से ही जानते हैं कि रोजाना देसी घी खाने से हेल्थ को क्या-क्या फायदे होंगे.
एक्सपर्ट कहती हैं कि बेशक देसी घी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं. लेकिन किसी भी चीज की अधिकता शरीर के लिए नुकसानदायक है. चूंकि घी में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जिसे ज्यादा खाने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है. इसलिए सारा खाना देसी घी में नहीं बनाया जाना चाहिए. इसमें 65 फीसदी तक सैचुरेटेड फैट होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल में बदल जाता है.
ये भी पढ़ें: Hotel Travel Hacks: जानें क्या है होटल हैक्स? अगर किसी होटल में रुकें हैं तो घुसते ही जरूर करें ये काम
जो लोग फिजिकली एक्टिव रहते हैं वह एक दिन में 2 से 3 चम्मच घी खा सकते हैं. घी को आप रोटी पर लगाकर या फिर सब्जी में मिलाकर खाएं. तलने के लिए घी का प्रयोग करने से इसका भरपूर फायदा शरीर को नहीं मिल पाता है. वहीं अगर आपका डाइजेशन सही नहीं रहता है तो हल्दी वाले दूध में 1 चम्मच घी मिलाकर रात में पिएं, ऐसा करने से सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा और पाचन तंत्र भी बेहतर काम करेगा. घी खाने से हमारे शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं इसलिए इसका सेवन लिमिट में जरूर करें.
एक्सपर्ट के मुताबिक,ज्यादा घी खाना दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण भी बन सकता है. इसके कारण नसे ब्लॉक होने की समस्या भी हो सकती हैं. अगर आप हर खाने में देसी घी इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है. किसी दूसरी स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर की सलाह पर देसी घी सीमित मात्रा में ही खाएं.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…