money plant decoration
Money Plant Vastu Tips: घर में पौधों को सजावट के रुप में रखने का चलन आजकल बढ़ गया है. आपको बता दें कि पौधे सिर्फ साज- सज्जा के लिए ही नहीं बल्कि वास्तु की नजर से भी घर में रखने चाहिए. कई ऐसे पौधे हैं जो आपके घर का वास्तुदोष खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं. ऐसे में एक पौधा है मनी प्लांट है. अगर आप मनी प्लांट को अपने घर में रखते हैं तो इसके बदले आपको तमाम फायदे मिलेंगे. आज इस आर्टिकल में हम आपको मनी प्लांट के फायदे और उसे घर में रखने के तरीके के बारे में बताएंगे.
घर में बुधवार को लगाएं मनीप्लांट
वास्तु शास्त्र में हर चीज का नियम तरीका और दिन भी बताया गया है. वास्तुशास्त्र के अनुसार आप मनीप्लांट को बुधवार के दिन घर में लगाएं. बुधवार के दिन मनीप्लांट लगाना बेहद शुभ माना जाता है. यदि उस दिन रेवती नक्षत्र का संयोग भी हो तो इसे और अधिक शुभ माना जाता है. बुधवार भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता ऊर्जा आती है.
दक्षिण-पूर्व (साउथ-ईस्ट) दिशा में लगाएं मनी प्लांट
मनीप्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व (साउथ-ईस्ट) दिशा में लगाया जाता है, शास्त्रों के अनुसार इस दिशा का संबंध भगवान गणेश से होता है. जिसकी वजह से इस दिशा को धन, समृद्धि तथा खुशहाली का स्थान माना जाता है. वहीं उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में मनीप्लांट लगाने से बचने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि इन दिशाओं में यह पौधा लगाने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. घर के काम उल्टे होने लगते हैं और घर के लोगों का स्वास्थ्य भी खराब रहने लगता है.
यह भी पढ़ें:मजबूत बाल और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, पाचन भी रहेगा दुरुस्त
पारिवारिक रिश्तों के लिए भी खास है मनीप्लांट
वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि मनीप्लांट को यदि पश्चिम या पूर्व दिशा में रखा जाए तो इससे पारिवारिक रिश्तों में तनाव और आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं. वहीं रिश्तों में मिठास बनी रहे, उसके लिए हृदय के आकार वाली पत्तियों वाला मनीप्लांट शुभ माना गया है.
पानी देते समय रखें इन बातों का ध्यान
आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार मनीप्लांट में रविवार के दिन पानी नहीं डालना चाहिए. मनीप्लांट की बेल को कभी भी जमीन पर फैलने नहीं देना चाहिए. बेल को दीवार, रस्सी या किसी चीज के सहारे ऊपर की ओर लगा दें. मान्यता है कि नीचे की ओर फैलती बेल आर्थिक नुकसान और अनावश्यक खर्च को बढ़ावा देती है. जबकि ऊपर की ओर बढ़ती बेल प्रगति, धन वृद्धि और उन्नति का प्रतीक मानी जाती है.
इन बातों को मानते हुए अगर आप मनीप्लांट अपने घर में लगाते हैं तो आपको शुभ संकेत मिलेंगे.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





