मनोरंजन

हाथ जोड़े, पूछे सवाल…बागेश्वर बाबा के दरबार में ऐश्वर्या राय? VIDEO हुआ वायरल

ऐश्वर्या राय इस समय काफी सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार ऐश्वर्या राय अपनी किसी फिल्म या अवॉर्ड की वजह से नहीं बल्कि अपने तलाक की वजह से खबरों में हैं. कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच विवाद काफी बढ़ गया है. इतना ही नहीं चर्चा तो यह भी है कि ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन का घर भी छोड़ दिया है. बच्चन परिवार के साथ उनके रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं. ऐश्वर्या राय ने भी अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की चर्चाएं फैंस के बीच चिंता बढ़ा रही हैं.

बागेश्वर बाबा के दरबार में पहुंची ऐश्वर्या राय

जहां तलाक की बातचीत चल रही है, वहीं सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि ऐश्वर्या राय बागेश्वर बाबा के दरबार में गई हैं. इतना ही नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बागेश्वर बाबा से कुछ सवाल भी पूछती नजर आ रही हैं. इसमें बागेश्वर बाबा ऐश्वर्या राय के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर फैन्स भी खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं. कई लोगों को लगता है कि ऐश्वर्या राय सच में बागेश्वर बाबा के दरबार में गई हैं. हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है.

ये भी पढ़ें- दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेगीं ‘पद्मावत’ की ये एक्ट्रेस? 7 साल बाद बड़े एक्टर को कर रही डेट

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे एडिट किया गया है. ये वीडियो असली नहीं है बल्कि सिर्फ और सिर्फ एडिट किया गया है. ऐश्वर्या राय बागेश्वर बाबा के दरबार में नहीं गईं. हालांकि, यह वीडियो तब भी वायरल हो रहा है जब तलाक की चर्चा हो रही है. कई लोगों को लगा कि ऐश्वर्या राय सच में बागेश्वर बाबा के दरबार में पहुंच गईं. यह पहली बार नहीं है कि ऐश्वर्या राय का वीडियो इस तरह एडिट कर वायरल हुआ है. इससे पहले ऐश्वर्या राय के ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देखे गए थे. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच चल रही तलाक की चर्चा फैंस के बीच चिंता का कारण बन रही है.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

27 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

48 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago