Urdu Conclave 2026

Sawan का पहला सोमवार: 5 मिनट में बनाएं व्रत वाली आलू-टमाटर की सब्जी

Sawan: सावन सोमवार के व्रत में झटपट बनने वाली आलू-टमाटर की सब्जी ट्राई करें. कम तेल और हल्के मसालों से तैयार यह सात्विक डिश रोटी, पूरी और पराठे के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है.

Sawan: सावन का महीना आते ही लोग सोमवार का व्रत रखते हैं और सात्विक भोजन की तलाश करते हैं. आज यानी 3 अगस्त 2026 को सावन का पहला सोमवार है. अगर आ पने भी व्रत रखा है और व्रत खोलने के लिए कुछ हल्का-फुल्का लेकिन चटपटा बनाना चाहते हैं, तो आलू-टमाटर की सब्जी एकदम सही विकल्प है.

आसान और झटपट बनने वाली डिश

इस सब्जी को बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती. उबले आलू और टमाटर के साथ घर में मौजूद मसालों से यह सब्जी 5-7 मिनट में तैयार हो जाती है. इसे आप रोटी, पूरी, पराठा या चावल के साथ खा सकते हैं.

कौन-कौन से सामग्री लगेंगे?

  • 250 ग्राम उबले आलू
  • 2 मध्यम टमाटर (बारीक कटे या प्यूरी)
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • ½ छोटी चम्मच जीरा
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 2 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • ¼ से ½ छोटी चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ छोटी चम्मच कसूरी मेथी
  • 1 गिलास पानी
  • हरा धनिया (गार्निशिंग के लिए)

बनाने की विधि

  • सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम करें. उसमें जीरा डालें और चटकने दें. फिर हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भूनें.
  • अब टमाटर डालें और हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर व गरम मसाला मिलाकर पकाएं. टमाटर नरम होने तक 2-3 मिनट चलाते रहें.
  • इसके बाद हल्के मैश किए हुए आलू डालें और मसाले में अच्छी तरह मिलाएं. कड़ाही को ढककर 3-4 मिनट धीमी आंच पर पकने दें.
  • अब पानी और नमक डालें. कसूरी मेथी मिलाकर सब्जी को 5 मिनट तक उबलने दें. जब ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें.

सर्व करने का तरीका

सब्जी को हरे धनिये से सजाएं. अगर आपको ज्यादा तरी पसंद है तो थोड़ा पानी डालकर 3-4 मिनट और उबाल सकते हैं. यह सब्जी पूरी, कुट्टू या सिंघाड़े की रोटी, सामान्य रोटी, पराठा और चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

व्रत के नियमों के अनुसार बदलाव

कुछ लोग व्रत अन्न से खोलते हैं, जबकि कुछ लोग अन्न से परहेज करते हैं. ऐसे में आप अपने घर के नियमों के अनुसार इस सब्जी को सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-केदारनाथ से रामेश्वरम तक शिवभक्ति का महासंगम, पहले सावन सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़; गूंजा ‘हर-हर महादेव’

क्यों है खास?

उबले आलू से बनने वाली यह सब्जी कम समय में तैयार हो जाती है और इसमें किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं होती. अगर आपके व्रत में टमाटर और सामान्य मसालों का इस्तेमाल करने की अनुमति है, तो यह रेसिपी सावन सोमवार के लिए एकदम परफेक्ट है. वहीं, अगर आप फलाहार करते हैं तो मसालों और सामग्री में बदलाव कर सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read