Heat Stroke
Heat Stroke: देशभर में पिछले कुछ दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं कई राज्यों में अधिकतम तापमान 46 और 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इस समय भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव (लू) ने अपने तेवरों को और प्रचण्ड करके रौद्र रूप धारण किया हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक लू जैसी रहेगी. ऐसे मौसम में ज्यादा लोग बीमार ना पड़े इसको हुए आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने हीट वेव (Heat Wave) से बचाव के लिए एडवायजरी जारी की है.
आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अनुसार घर में बने पेय पदार्थ जैसे-लस्सी, कच्ची अंबियों का पना, इमली का पानी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने की सलाह दी है, जिससे शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके. हीट स्ट्रोक, हीट रैश, हीट कैम्प के लक्षणों जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सरदर्द, उबकाई, पसीना आना, को पहचानें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. अपने घर को ठंडा रखें. पर्दे, दरवाजे आदि का प्रयोग करें.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…