लाइफस्टाइल

गले के कैंसर से पीड़ित सुशील कुमार मोदी, जानें क्या है इसके लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव

Sushil Modi Throat Cancer: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को कैंसर हो गया है. इसका खुलासा 3 अप्रैल को खुद राजनेता ने सोशल मीडिया ‘X’ के माध्यम से किया है. उन्होंने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और पिछले 6 महीने से वह इस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं.

गले में है कैंसर

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व डिप्टी सीएम 72 वर्षीय सुशील मोदी पार्टी के प्रचार प्रसार में नजर नहीं आएंगे. खबर के मुताबिक सुशील कुमार मोदी गले के कैंसर से पीड़ित हैं. यह शरीर शरीर के दूसरे अंगों में भी धीरे-धीरे फैल रही है. अब लंग्स तक पहुंच गया है. जिसके कारण बोलने में काफी दिक्कत होती है.

गले के कैंसर के लक्षण

डॉक्टर के अनुसार लगातार 2 से 3 सप्ताह तक खांसी हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह गले के कैंसर का लक्षण हो सकता है. इसके अलावा गले का कैंसर होने पर निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे सकते हैंः

गले का सूखा रहना: डॉक्टर के अनुसार अगर किसी व्यक्ति का गला लगातार सूखा रहता है या गले का सूखा रहने की परेशानी सर्दियों में बनीं रहती है, तो इसे इंग्नोर नहीं करना चाहिए. यह गले के कैंसर का एक लक्षण हो सकता है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

खाना निगलने में परेशानी: जिन लोगों को खाना निगलने में परेशानी होती है या किसी भी तरल पदार्थ को घोंटने में भी दिक्कत होती है, तो यह गले में ट्यूमर का लक्षण हो सकता है.

लगातार खांसी: आमतौर पर लोग खांसी बहुत हल्के में लेते हैं लेकिन अगर सांस की दिक्कत आदि न हो और फिर भी लगातार खांसी रहती है तो यह गले में कैंसर का लक्षण हो सकता है.

कान में दर्द: बिना कारण अगर किसी व्यक्ति के लगातार एक या दोनों कानों में दर्द रहता है. कान में दर्द के साथ जिन लोगों को गले में दर्द की परेशानी होती है तो यह भी गले के कैंसर का एक लक्षण है

गले के कैंसर से बचाव कैसे करें?

डॉ. अक्षत मलिक के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को ऊपर बताए गए लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. एक्सपर्ट का कहना है कि डॉक्टर को जल्द से जल्द दिखाने से गले में ट्यूमर की स्थिति क्या है इसका पता चल जाता है और समय के साथ इलाज शुरू किया जा सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार जो लोग स्मोकिंग, ड्रिंकिंग करते हैं उन्हें गले के कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे लोगों को अपना रेगुलर अपना चेकअप करवाते रहना चाहिए.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

14 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

43 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago