गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (फोटो- आईपीएल)
IPL 2024, GT vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 17वां मैच गुरुवार (4 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा. गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी. इससे आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. गुजरात टाइटंस की बात करें तो इस सीजन में अब तक खेले गए तीन मैच में से दो मुकाबले में जीत मिलेगी. वहीं एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इधर, पंजाब किंग्स की बात करें तो उसने भी अभी तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से उसे एक मैच में जीत मिली है.
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मैच खेले गए हैं. जिसमें दो मैच में गुजरात और एक मुकाबले में पंजाब को जीत मिली है. आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर भी निगाहें होंगी. पंजाब किंग्स की अंतिम एकादश में जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को शामिल किया जा सकता है. वो लियाम लिविंगस्टोन की जगह ले सकते हैं. लिविंगस्टोन पिछले मुकाबले में चोटिल हो गए थे. हालांकि, गुजरात की प्लेइंग इलेवन में किसी भी प्रकार की बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है.
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजेई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे.
पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, सैम कुरन, शशांक सिंह, हर्षल पटेल, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…