Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 4 फूड्स, रोजाना सेवन करने से बीमारियां होंगी कोसों दूर

Best Foods For Eyes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र के बच्चों और युवाओं में भी आंखों की समस्या तेजी से बढ़ रही है. कुछ फलों और सब्जियों की मदद से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है.

Best Foods For Eyes

Best Foods For Eyes

Best Foods For Eyes: जब आंखें कमजोर होती हैं तो दुनिया फीकी लगने लगती है. उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी में भी गिरावट होने लगती है, जो बहुत ही कष्टकारी हो सकती है. समस्या यह है कि भागदौड़ भरी जिंदगी और लाइफस्टाइल के कारण युवाओं की आंखें भी कमजोर हो गई हैं.

मोबाइल और लैपटॉप के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से आंखों पर दबाव बढ़ता जा रहा है. आंखों से पानी आना, नजर कमजोर होना और चश्मा पहनने जैसी परेशानियां हो सकती हैं. लोग आंखों के दबाव को कम करने के लिए आई ड्रॉप का उपयोग भी करते हैं.

ऐसे में अगर आप डाइट में इन 4 फूड्स को शामिल करते हैं तो आपको इन आई ड्रॉप का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. आइए हम आपको बताते हैं आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे कौन-से फूड्स होते हैं.

गाजर (Best Foods For Eyes)

गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन-ए की पूर्ति करता है. यह पोशाक तत्व आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. यह आंखों की रोशनी को बेहतर करता है और रतौंधी जैसी बीमारी से बचाता है.

पालक

पालक ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है, यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके अलावा ये आखों को ऑक्सीडेंटिव तनाव से भी बचाता है.

कीवी (Best Foods For Eyes)

कीवी में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार होता है, जिससे आप कई बिमारियों से बच सकते हैं. इस फल में मौजूद गुण आंखों में कोलेजन उत्पादन में बढ़ावा देता है, जिससे आप स्वस्थ रहते हैं.

यह भी पढ़ें : रोका सेरेमनी में दिखना है सबसे खूबसूरत तो अपनाएं ये 4 ट्रेंडी लुक, हर कोई करेगा तारीफ

पपीता

पपीता में बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेंटिव तनाव से बचाता है. वहीं बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital