Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आखिर क्यों ठंडी बीयर के शौकीन हैं लोग? वैज्ञानिकों ने बताई वजह

गर्मी बढ़ने के साथ ही अल्कोहल प्रेमी ठंडा बियर पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों ठंडी बियर का स्वाद ज्यादा बेहतर होता है. वैज्ञानिकों ने अपने शोध में इसके पीछे की वजह बताई है.

Chilled Beer

ठंडी बियर

Chilled Beer: पानी और चाय के बाद बीयर दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा पिया जाने वाला ड्रिंक है. और जब गर्मी के मौसम में बीयर चिल्ड मिल जाए तो बात ही कुछ और होती है. आपमें से ज्यादातर लोग गर्मी में ठंडी बीयर की डिमांड करते होंगे क्योंकि चिल्ड बीयर इसके टेस्ट को और बढ़ाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों ठंडी बियर का स्वाद ज्यादा बेहतर होता है. वैज्ञानिकों ने अपने शोध में इसके पीछे की वजह बताई है.

क्यों ठंडी बीयर के शौकीन है लोग?

हाल ही में एक अध्ययन में कहा गया है कि बीयर का स्वाद कम तापमान पर बेहतर क्यों होता है. शोधकर्ताओं ने अलग-अलग अल्कोहल पदार्थों में मौजूद पानी और इथेनॉल अध्ययन किया. जिसके बाद उन्होंने पाया कि इन अणुओं की संरचना न केवल ड्रिंक के एबीवी से बल्कि उसके तापमान से भी प्रभावित होती है.

क्या कहती है रिसर्च

एक रिसर्च में शोध के नतीजों से इस बात का पता चला है कि चिल्ड बीयर ज्यादा क्यों पसंद की जाती है. दरअसल कम तापमान बीयर की खास विशेषताओं को और बढ़ा देता है जिससे पीने वालों को ये और ज्यादा टेस्टी लगती है. वहीं दूसरी तरफ, ज्यादा अल्कोहल वाले पेय पदार्थों का तापमान अगर थोड़ा ज्यादा है तो उनमें इथेनॉल अणुओं का आकार धारण कर लेते हैं. वहीं एक रिसर्च में पता चला है कि जब तापमान कम होता है इथेलॉन के अणु और करीब आ जाते हैं जिससे चिल्ज बीयर का स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है.

ये भी पढ़ें:रोजाना सिर में लगाते हैं शैंपू तो हो जाए सावधान! जानें हफ्ते में कितने दिन धोने चाहिए बाल?

बीयर पीने से हार्ट अटैक का खतरा कम

इससे पहले एक रिसर्च में कहा गया था कि जलवायु परिवर्तन से बीयर का स्वाद बदल जाता है और इसकी कीमत पर भी असर पड़ता है. साल 2021 में हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई थी कि 1.5 बीयर हर दिन पीने से हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. माना जाता है कि बीयर पीने से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital