लाइफस्टाइल

अब बढ़ती उम्र जाएगी थम, दिखेंगे हमेशा जवां, बस इन चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल

Glowing Skin: सुंदरता भला किसे पसंद नहीं. खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी को होती है. लेकिन कई बार हमारे चेहरे पर दाग धब्बे और पिंपल्स की वजह से चेहरे की खूबसूरती कम होने लगती हैं. इतना ही नहीं चेहरे को सुंदर बनाने के लिए बहुत से लोग महंगे -महंगे प्रोड्क्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी चेहरे पर कोई फर्क नजर नहीं आता है.

आपको बता दें कि चेहरे को चमकदार और लंबे समय तक जवां रखने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है.अगर आप भी चाहते है कि आपकी त्वचा लंबे समय तक हेल्दी और जवान नजर आए तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ के बारे में बताते हैं जिन्हें डाइट में शामिल कर आप हेल्दी और चमकदार स्किन पा सकते हैं.

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

दही और ओट्स खाएं

ग्लोइंग और चमकदार स्किन पाने के लिए आपको अपनी डाइट में विटामिन बी से भरपूर दही और ओट्स जैसी चीजें भी शामिल करनी चाहिए. स्किन में नमी बरकरार रखने के लिए विटामिन बी बहुत जरूरी है. इसके लिए आप दही जरूर खाएं. इतना ही नहीं दही में लैक्टिक एसिड की सामग्री होती है. लैक्टिक एसिड एक प्रकार का अल्फा हाइड्रोक्सी एसिज है जो एक्सफोलिएशन में सहायता करता है. सूजन को भी कम करने में सहायता करता है.

घी का करें इस्तेमाल

घी, जिसे कई लोग खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. घी स्वास्थ्य के लिए कई लाभों और पाक तैयारियों में इसके उपयोग के लिए जाना जाता है. घी त्वचा के बेहतर स्वास्थ्य को भीतर से बढ़ावा देने में मदद कर सकता है. घी जितना हमारी सेहत के लिए जरूरी होता है उतना ही हमारी त्वचा के लिए भी जरूरी है क्योंकि यह शरीर से गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है और एक क्लीन्जर की तरह काम करता है. यह त्वचा की टोन, रंगत में सुधार लाने और उम्र बढ़ने के संकेतों जैसे झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें:पेट फूलने और गैस बनने हैं परेशान? घर पर तैयार करें ये पाचक गोली, जल्द मिलेगी राहत!

चुकंदर

टैनिंग के लिए चुकंदर काफी अच्छा माना जाता है. अगर आप टैनिंग के शिकार हैं तो आप चुकंदर का जूस पिएं. इससे आपको टैनिंग की समस्या से निजात मिलेगी. अगर आपकी आंखों पर झाइयां और डार्क सर्कल हैं तो भी आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं. चुकंदर का जूस आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. चुकंदर में विटामिन सी मेलेनिन के गठन को कम करने और हाइपर पिगमेंटेशन का इलाज करने में मदद करता है यह उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

6 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago