कला-साहित्य

दिल्ली में ‘याद-ए-बिस्मिल्लाह’ का आयोजन, गीत-संगीत की प्रस्तुति से शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान को किया गया नमन

आज 21 अगस्त को भारत रत्न शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर राजधानी दिल्ली में ‘याद-ए-बिस्मिल्लाह’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सबसे पहले पद्मश्री डॉ. सोमा घोष ने गायन की प्रस्तुति दी.

दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित संस्कार भारती में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संस्कार भारती के अलावा मधु मुर्छना और आर्ट एंड कल्चर की ओर से यह कार्यक्रम कराया गया. भारत एक्सप्रेस समाचार चैनल ने इस आयोजन में सहयोग दिया.

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे किया गया था. इस दौरान शुभांकर घोष द्वारा निर्देशित फिल्म ‘याद-ए-बिस्मिल्लाह’ का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के आखिर में बिपुल कुमार राय और रविंदर ने संतूर और बांसुरी वादन की जुगलबंदी पेश की.

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान भारतीय संगीत के अनमोल रत्न थे. उन्होंने शहनाई वादन से शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उनका जान 21 मार्च 1916 को बिहार के डुमरांव में कमरुद्दीन खान के रूप में हुआ था.

बताया जाता है कि 6 साल की उम्र में वे अपने मामा अली बक्स ‘विलायतु’ खान से ट्रेनिंग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के बनारस शहर चले गए और फिर यहीं के होकर रह गए. उनके मामा काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े एक शहनाई वादक थे.

खान एक धर्मनिष्ठ मुसलमान थे, लेकिन उन्होंने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के समारोहों में प्रस्तुति दी. उन्हें धार्मिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है. उनकी प्रसिद्धि इतनी थी कि उन्हें 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता के समय दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में भारतीय ध्वज फहराए जाने के समारोह में प्रस्तुति देने के लिए चुना गया था.

चारों सर्वोच्च नागरिक सम्मान

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को भारत के चारों सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है. उन्हें चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ साल 1961 में, तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ साल 1968 में, दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ साल 1980 में मिला. इसके बाद साल 2001 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था. 21 अगस्त 2006 को 90 साल की उम्र में इस महान शहनाई वादक ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

7 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

12 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

27 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago