Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महाकुंभ में पुण्य के भागी बनेंगे गौतम अदाणी

दुनिया के जाने माने उद्योगति गौतम अदाणी आज मंगलवार को महाकुंभ में पुण्य के भागी बनेंगे. वह महाकुंभ 2025 के मौके पर प्रयागराज की यात्रा कर रहे हैं.

Adani mahakumbh

दुनिया के जाने माने उद्योगति गौतम अदाणी आज मंगलवार को महाकुंभ में पुण्य के भागी बनेंगे. वह महाकुंभ 2025 के मौके पर प्रयागराज की यात्रा कर रहे हैं. अपनी यात्रा के दौरान वह इस्कॉन पंडाल में भंडारा सेवा करेंगे. इसके साथ-साथ त्रिवेणी में पूजा-अर्चना के बाद अतिप्रसिद्ध बड़े हनुमान जी के दर्शन करेंगे.

अदाणी समूह इस वर्ष इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर महाकुंभ आने वाले शृद्धालुओं की सेवा में लगा हुआ है. इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी समूह प्रतिदिन 1 लाख श्रृद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण कर रहा है. इसके अतिरिक्त गीता प्रेस के साथ मिलजुल कर अदाणी समूह 1 करोड़ आरती संग्रह का वितरण कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital