महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी भी साथ में रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई है. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव भी मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने गंगा पूजन भी किया.

लखनऊ से एक साथ पहुंचे महाकुंभ

लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी और भूटान नरेश एक साथ प्रयागराज पहुंचे. हवाई अड्डे से दोनों सड़क मार्ग से संगम तट पहुंचे. अरैल घाट से बोट में सवार होकर संगम गए और स्नान किया. इस दौरान भूटान नरेश और मुख्यमंत्री योगी ने पक्षियों को दाना भी खिलाया. उनका लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट जाने का भी कार्यक्रम है जहां वे दर्शन-पूजन करेंगे.

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक सोमवार को ही लखनऊ पहुंच गए थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने भूटान नरेश को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका कुशलक्षेम जाना. भूटान नरेश ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिवादन किया. एयरपोर्ट पर कलाकारों ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप विभिन्न प्रस्तुतियों से उनका स्वागत किया. वांग्चुक ने भी कलाकारों की हौसला अफजाई की.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी 5 फरवरी को जाएंगे Mahakumbh, संगम में स्नान से लेकर साधु-संतों से करेंगे मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल

गौरतलब है कि वसंत पंचमी के मौके पर सोमवार को महाकुंभ में अंतिम अमृत स्नान के मौके पर करोड़ों आस्थावान लोगों ने डुबकी लगाई. अखाड़ों के साथ श्रद्धालुओं का स्नान चलता रहा. इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था बहुत व्यापक रही.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago