Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mahakumbh 2025: भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी भी साथ में रहे मौजूद

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक महाकुंभ पहुंचे हैं. भूटान नरेश संगम में डुबकी लगाएंगे. उसके बाद लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट का दर्शन करेंगे.

Jigme Khesar Namgyal Wangchuk

भूटान नरेश ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी भी रहे मौजूद.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई है. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव भी मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने गंगा पूजन भी किया.

लखनऊ से एक साथ पहुंचे महाकुंभ

लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी और भूटान नरेश एक साथ प्रयागराज पहुंचे. हवाई अड्डे से दोनों सड़क मार्ग से संगम तट पहुंचे. अरैल घाट से बोट में सवार होकर संगम गए और स्नान किया. इस दौरान भूटान नरेश और मुख्यमंत्री योगी ने पक्षियों को दाना भी खिलाया. उनका लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट जाने का भी कार्यक्रम है जहां वे दर्शन-पूजन करेंगे.

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक सोमवार को ही लखनऊ पहुंच गए थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने भूटान नरेश को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका कुशलक्षेम जाना. भूटान नरेश ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिवादन किया. एयरपोर्ट पर कलाकारों ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप विभिन्न प्रस्तुतियों से उनका स्वागत किया. वांग्चुक ने भी कलाकारों की हौसला अफजाई की.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी 5 फरवरी को जाएंगे Mahakumbh, संगम में स्नान से लेकर साधु-संतों से करेंगे मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल

गौरतलब है कि वसंत पंचमी के मौके पर सोमवार को महाकुंभ में अंतिम अमृत स्नान के मौके पर करोड़ों आस्थावान लोगों ने डुबकी लगाई. अखाड़ों के साथ श्रद्धालुओं का स्नान चलता रहा. इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था बहुत व्यापक रही.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital