Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Paris Olympic 2024: आज से मेडल की रेस शुरू, 4 भारतीय शूटर्स पर रहेगी खेलप्रमियों की नजरें

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलिंपिक में शनिवार 27 जुलाई को 8 खेलों के 22 मेडल इवेंट होने वाले हैं. जिनमें भारतीय खेलप्रिमियों की नजर शूटर्स पर रहेंगी.

Paris Olympic 2024

पेरिस ओलिंपिक 2024 (सांकेतिक तस्वीर)

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलिंपिक 2024 में आज यानी 27 जुलााई से मेडल की रेस शुरू होने वाली है. शनिवार 27 जुलाई को 8 खेलों के 22 मेडल इवेंट होंगे. जिनमें भारतीय खेलप्रिमियों की नजर शूटर्स पर रहेंगी. आज दोपहर 3 बजे से राइफल (10 मीटर) कैटेगरी का गोल्ड मेडल मैच खेला जाना है. इस कैटेगरी में भारत की ओर से चार निशानेबाज अपना-अपना दम दिखाएंगे.

इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन, मुक्केबाजी और हॉकी समेत 7 खेलों में हिस्सा लेने के लिए मैदान में रहेंगे. भारत का पहला मैच दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से शूटिंग का होगा. जबकि, आखिरी मैच रात 12 बजे के बाद बॉक्सिंग का होगा.

1 गोल्ड समेत 4 मेडल पर रहेगी नजर

पेरिस ओलिंपिक में भारत आज अपना आगाज शूटिंग से करेगा. भारतीय निशानेबाज 10 मीटर एयर मिक्स्ड राइफल इवेंट में 1 गोल्ड समेत 3 मेडल के लिए निशाना लगाएंगे. निशानेबाजी में भारत की ओर से दो जोड़ियां मैदान में उतरने वाली हैं. इन जोड़ियों में संदीप सिंह और एलावेनिल वालारिवन, अर्जुन बाबूता व रमिता जिंदल के नाम शामिल हैं. इसके अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के क्वालिफेकेशन इवेंट में सरबजीत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा निशाना लगाएंगे.

ओलिंपिक के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

शुक्रवार 26 जुलाई को पेरिस ओलिंपिक (2024) का रंगारंग आगाज हुआ. सीन नदी की लहरों पर ओलिंपिक गेम्स की ऐतिहासिक ओपनिंग सेरेमनी हुई. ओलिंपिक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब खेलों का उद्घाटन समारोह किसी स्टेडियम से बाहर आयोजित किया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital