Picture Puzzle: हम अपनी ‘खोजो तो जानें’ सीरीज के जरिए हर दिन अपने पाठकों के लिए कुछ नया और रोमांचक लेकर आते हैं. इस सीरीज में आपको तस्वीरों में छुपे हुए जानवरों या किसी वस्तु को खोजना होता है. यह न सिर्फ आपके दिमाग को तेज करता है, बल्कि इसमें खूब मजा भी आता है. साथ ही, यह आपकी एकाग्रता (कॉन्सनट्रेशन) को बढ़ाने में भी काफी मदद करता है. आज हम इस सीरीज में आपके लिए एक नई चुनौतीपूर्ण तस्वीर लेकर आए हैं, जो आपकी आंखों और दिमाग की अच्छी खासी कसरत करवाएगी. तो तैयार हो जाइए आज की ‘खोजो तो जानें’ (Picture Puzzle) चुनौती के लिए…
क्या खोजना है?
इस तस्वीर में भेड़ों के एक बड़े झुंड के बीच एक बकरी छुपी हुई है, और आपका काम है उसे ढूंढ निकालना. लेकिन ध्यान दें, आपके पास ज्यादा समय नहीं है! आपको यह बकरी सिर्फ 30 सेकंड के अंदर खोजनी है. तो चलिए, अब शुरू करें…

अब बताइए, क्या आपने बकरी को ढूंढ लिया?
अगर नहीं, तो जवाब यहाँ देखें…

अगर आपने 30 सेकंड के भीतर बकरी को ढूंढ लिया, तो बधाई हो! आपकी नजरें वाकई तेज हैं, और आप खुद की पीठ थपथपा सकते हैं. लेकिन अगर आप इसे नहीं खोज पाए, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. हम कल फिर एक नई और रोचक तस्वीर के साथ हाजिर होंगे. आप चाहें तो इस तस्वीर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करके उनकी भी दिमागी कसरत करवा सकते हैं और देख सकते हैं कि वे कितनी जल्दी बकरी को ढूंढ पाते हैं!
ये भी पढ़ें: Puzzle Challenge: रंग-बिरंगे गुलाबों में छिपा है एक लिली का फूल, 30 सेकंड में ढूंढ लिया तो आपकी नजरें हैं कमाल
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



