Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में 1-2 नहीं पूरे 46 रेलवे स्टेशन हैं, क्या आपको पता हैं इनके नाम?

Railway Station list In Delhi: दिल्ली का रेलवे नेटवर्क काफी बड़ा है. NCR को आपस में जोड़ने के साथ राजधानी को देश से जोड़ता है. हालांकि, लोगों को पता ही नहीं होता कि दिल्ली में कितने रेलवे स्टेशन हैं और उनके नाम क्या है? आइये हम आपको पढ़ाते हैं लिस्ट?

Railway Station list In Delhi

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों की सूची

Railway Station list In Delhi: देश में करीब-करीब सभी का एक न एक बार दिल्ली आना-जाना होता है. इसके लिए बड़ी आबादी रेल का प्रयोग करती है. इससे वो दिल्ली के प्रमुख 4-5 स्टेशनों में पहुंचते हैं. हालांकि, कई बार जब कोई किसी जगह का नाम लेकर कहता है कि ये दिल्ली ही है तो बड़ा कंफ्यूजन क्रिएट हो जाता है. क्योंकि, लोगों को पता ही नहीं है कि दिल्ली में कितने रेलवे स्टेशन हैं. आइये श्रेणियों के आधार पर जानें दिल्ली में कितने रेलवे स्टेशन हैं और वहां से कौन से ट्रेनें मिलती है.

A-1 श्रेणी के स्टेशन: A-1 श्रेणी के स्टेशन दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त रेलवे स्टेशन हैं. यहां से लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनें (राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, एक्सप्रेस, मेल) चलती हैं और रुकती हैं. यहां भारी संख्या में यात्री आते-जाते हैं.

नई दिल्ली जंक्शन (new delhi junction): यह भारत के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है. यहां से देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें मिलती हैं, जिनमें राजधानी एक्सप्रेस का मुख्य हब और शताब्दी एक्सप्रेस शामिल है. इस स्टेशन को कोड NDLS है.

दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन) (Delhi Junction or Old Delhi): यह दिल्ली का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन है और एक प्रमुख जंक्शन है. यहां से भी कई लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं और गुजरती हैं. यह दिल्ली-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का भी हिस्सा है. इस स्टेशन को कोड DLI है.

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (Hazrat Nizamuddin): यह दक्षिण भारत और मध्य भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु है। यहां से भी कई प्रमुख एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें चलती हैं. इस स्टेशन को कोड NZM है.

आनंद विहार टर्मिनल (Anand Vihar Terminal): यह मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए एक महत्वपूर्ण टर्मिनल है, जिससे नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली स्टेशनों पर भीड़ कम होती है. इस स्टेशन को कोड ANVT है.

A श्रेणी के स्टेशन: A श्रेणी महत्वपूर्ण स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनें आती-जाती हैं, लेकिन A-1 श्रेणी के स्टेशनों की तुलना में थोड़ी कम व्यस्तता होती है.

दिल्ली सराय रोहिल्ला (Delhi Sarai Rohilla): यह मुख्य रूप से राजस्थान, गुजरात और हरियाणा की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए एक महत्वपूर्ण स्टेशन है. इस स्टेशन को कोड DEE है. दिल्ली कैंट (Delhi Cantt): यह दिल्ली कैंटोनमेंट क्षेत्र में स्थित है और कुछ प्रमुख ट्रेनों के लिए स्टॉप के रूप में कार्य करता है. इस स्टेशन को कोड DEC है. दिल्ली शाहदरा जंक्शन (Delhi Shahdara Junction): यह पूर्वी दिल्ली में स्थित एक जंक्शन है, जो दिल्ली-गाजियाबाद लाइन पर महत्वपूर्ण है. इस स्टेशन को कोड DSA है. आदर्श नगर दिल्ली (Adarsh Nagar Delhi): दिल्ली-पानीपत लाइन पर स्थित है. इस स्टेशन को कोड ANDI है.

माइनर/अन्य श्रेणी के स्टेशन: दिल्ली में 38 अन्य छोटे रेलवे स्टेशन हैं, जिन्हें आमतौर पर "माइनर" श्रेणी में रखा जाता है. इन स्टेशनों पर मुख्य रूप से उपनगरीय ट्रेनें (EMU, MEMU), पैसेंजर ट्रेनें और कुछ मालगाड़ियां रुकती हैं या गुजरती हैं. ये स्थानीय आवागमन और रिंग रेलवे सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं.

दिल्ली रिंग रेलवे के स्टेशन (Delhi Ring Railway Stations): बरार स्क्वायर (Barar Square), चाणक्यपुरी (Chanakyapuri), दयाबस्ती (Dayabasti), दिल्ली इंद्रपुरी (Delhi Indrapuri), दिल्ली किशनगंज (Delhi Kishanganj), दिल्ली सफदरजंग (Delhi Safdarjung), कीर्ति नगर (Kirti Nagar), लाजपत नगर (Lajpat Nagar), लोधी कॉलोनी (Lodhi Colony), पटेल नगर (Patel Nagar), प्रगति मैदान (Pragati Maidan), सदर बाजार (Sadar Bazar), सरदार पटेल मार्ग (Sardar Patel Marg), सरोजिनी नगर (Sarojini Nagar), सेवा नगर (Sewa Nagar), शिवाजी ब्रिज (Shivaji Bridge), तिलक ब्रिज (Tilak Bridge)

अन्य छोटे स्टेशन: आजदपुर (Azadpur), बादली (Badli), बिजवासन (Bijwasan), गेवरा (Ghevra), होलांबी कलां (Holambi Kalan), नरेला (Narela), नांगलोई (Nangloi), ओखला (Okhla), पालम (Palam), शकर बस्ती (Shakur Basti), सब्जी मंडी (Subzi Mandi), तुगलकाबाद (Tughlakabad), विवेकानंद पुरी (Vivekanand Puri), विवेक विहार (Vivek Vihar)

जानें स्टेशन के प्रकार: A-1 श्रेणी के स्टेशनों से लंबी दूरी की एक्सप्रेस/मेल/राजधानी/शताब्दी/दुरंतो ट्रेनें चलती है. इसमें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल का नाम शामिल है. A श्रेणी से बी कई लंबी दूरी की ट्रेन चलती है. हालांकि, यहां कम भीड़ होती है. दिल्ली रिंग रेलवे के स्टेशनों में लोकल ट्रेन चलती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read