Urdu Conclave 2026

Gold Silver Price: 24 घंटे में 465 रुपये चढ़ा 24 कैरेट सोना, यूं चांदी भी हो गई ऑल-टाइम हाई

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आई. 24 कैरेट सोना 465 रु./10 ग्राम बढ़ा, चांदी 1,10,290 रु./किलो के ऑल-टाइम हाई पर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उछाल आया.

सोने की ज्वेलरी देखती भारतीय महिला
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर बढ़त देखने को मिली. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 465 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ. वहीं, चांदी की कीमत ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है.

बता दें कि आईबीजेए द्वारा दिन में दो बार-सुबह और शाम सोने की कीमतें जारी की जाती हैं.

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी इजाफा देखने को मिला है और यह ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है. बीते 24 घंटे में चांदी की कीमत 2,356 रुपए बढ़कर 1,10,290 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,07,934 रुपए प्रति किलो थी. इससे पहले 18 जून को चांदी का पिछला ऑल-टाइम हाई 1,09,550 रुपए प्रति किलो था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक सोना 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,358 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 38.40 डॉलर प्रति औंस पर थी.

24 कैरेट के सोने की कीमत 465 रुपए बढ़कर 97,511 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि गुरुवार को यह 97,046 रुपए प्रति 10 ग्राम थी

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 89,320 रुपए हो गई है, जो कि पहले 88,894 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 73,133 रुपए हो गया है, जो कि पहले 72,785 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 465 रुपए बढ़कर 97,511 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि गुरुवार को यह 97,046 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में 0.70 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इसकी वजह नए व्यापार शुल्कों की आशंका बढ़ना है.

उन्होंने कहा कि अनिश्चितता बढ़ने के कारण सेंटीमेंट एक बार फिर से सोने के पक्ष में आ गया है. इसका सपोर्ट 95,000 रुपए से 95,500 रुपए के बीच है, जबकि रुकावट 99,500 रुपए के आसपास है.

खबर लिखे जाने तक सोना 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,358 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 38.40 डॉलर प्रति औंस पर थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read