Laxmaneshwar Mahadev Temple: देश में ऐसे कई मंदिर हैं जो अपनी अलग-अलग मान्यताओं और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध हैं. इन्हीं में एक ऐसा मंदिर भी है जिसमें दर्शन करने से सारे दोष से मुक्ति मिलती है. ये मंदिर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खरौद नगर में स्थित है. लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है. खासकर सावन मास में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. इस प्राचीन शिवधाम को ‘छत्तीसगढ़ की काशी’ भी कहा जाता है, क्योंकि यहां अनेक प्राचीन मंदिर मौजूद हैं और धार्मिक मान्यताओं से यह स्थल समृद्ध है.








-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



